
CG Second Phase voting 2023 : ब्रेन हेमरेज होने के बाद भी निभाई जिम्मेदारी, व्हील चेयर के सहारे दीपक ने किया वोट
पेंड्रा। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटा के मतदान केंद्र के दीपक गुप्ता ने ब्रेन हेमरेज होने के बाद भी मतदान किया। दीपक गुप्ता व्हील चेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
Published on:
17 Nov 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
