
छोटे शहरों से बने छत्तीसगढ़ के टॉप यूट्यूबर, अपने हुनर से बना रहे पहचान
बरुण सखाजी. बिलासपुर
यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों के युवाओं की धूम है। यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट और गूगल जियो सर्च रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 में छोटे शहरों के युवाओं के वीडियो हजारों सब्सक्राइबर्स के साथ लाखों व्यूज पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ बेस पर वीडियो बनाने वालों में मुंगेली, डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, जांजगीर जैसे छोटे शहरों के युवा शामिल हैं। इनमें शिक्षा, कॉमेडी, फैक्ट्स, म्यूजिक, मोटिवेशन आदि के कंटेंट उपलब्ध है। सब्सक्राइबर्स को आधार मानते हुए इस सूची में 11वें नंबर पर 1 लाख 61 हजार सब्सक्राइबर वाले चैनल पर जहां टूरिज्म से जुड़े वीडियो हैं तो वहीं शीर्ष-10 में नंबर-1 पर चल रहे चैनल पर मोटिवेशन स्पीकर के वीडियोज शामिल हैं।
डोंगरगढ़, मुंगेली, भानुप्रतापपुर से दुनिया में छाए
इस सूची में नंबर-2 पर डोंगरगढ़ से संचालित होने वाला एक ऐसा चैनल है जो फैक्ट्स की पड़ताल करता है। इसके लाखों में सब्सक्राइबर हैं। वहीं मुंगेली के एक नवयुवक का गेमिंग पर केंद्रित चैनल इस सूची में नंबर-3 पर है। इसके अलावा भानुप्रतापपुर के युवा का चैनल म्यूजिक पर है और इसे इस सूची में नंबर-7 पर रखा गया है।
बिलासपुर में सबसे ज्यादा यूट्यूबर
बिलासपुर में सबसे ज्यादा यूट्यूबर हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले 10 चैनल्स में से 3 बिलासपुर के हैं। इन तीन चैनलों में एक टूरिज्म, घूमने, फिरने जैसा ट्रैवल व्लॉग है, जबकि बाकी 2 कॉमेडी के चैनल हैं।
दुर्ग के 2 यूट्यूबर टॉप-10 में
दुर्ग के 2 यूट्यूबर शीर्ष-10 की सूची में शामिल हैं। इनमें नंबर-1 पर जहां मोटिवेशन स्पीकर का चैनल है तो वहीं सूची में 5वें नंबर पर चल रहा तार्किक श्रेणी में वीडियो बनाने वाला चैनल शामिल है।
सीजी की वाइंस भी चर्चा में, लेकिन सब्सक्रिप्शन छिपाया
सीजी की वाइन नाम से छत्तीसगढ़ी कॉमेडी पर केंद्रित एक चैनल भी लाखों में व्यूज पाता है, लेकिन इसने सब्सक्राइबर्स की संख्या को हाइड कर रखी है। इसलिए यह चैनल सब्सक्राइबर्स के आधार पर तैयारी इस सूची में नहीं रखा गया। एक अनुमान के मुताबिक यह चैनल नागेश्वर अमलेश नाम का युवक चलाता है, जिसके सब्सक्राइबर भी लाखों में हैं।
छत्तीसगढ़ के टॉप-10 यूट्यूबर
नंबर- यूट्यूबर- सब्क्राइबर- कंटेंट-असली नाम- शहर- प्रारंभ वर्ष
1- उज्जवल पाटनी-5.44 मिलियन- मोटिवेशनल- उज्जवल पाटनी- दुर्ग-2009
2- फैक्ट ट्यूब- 4.47 मिलियन- फैक्ट चेक- संदीप सिन्हा- डोंगरगढ़- 2017
3- टेक्नो बंदा- 1.35 मिलियन- गेमिंग- आयुष तिवारी- मुंगेली- 2018
4- नटखट शैडी- 6.42 लाख-प्रेंक- साहित्य उपाध्याय- रायपुर- 2016
5- कल का लौंडा- 4.94 लाख- लॉजिक- अज्ञात- दुर्ग- 2011
6- द एडीएम शो- 3.89 लाख- कॉमेडी-आनंद मानिकपुरी- बिलासपुर- 2016
7- एप्पी राजा- 3.03 लाख- रैप, म्यूजिक- राजा अवस्थी- भानुप्रतापपुर- 2014
8- चिंतामणि जयपुरी-2.92 लाख-बाइकर-अज्ञात- रायपुर-2009
9. भार्गव क्लासेस- 2.72 लाख- शिक्षा-अभिषेक भार्गव- कोरबा-2012
10- 36 गढ़िया- 2.25 लाख-कॉमेडी- घनश्याम- बिलासपुर- 2016
Published on:
28 Dec 2021, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.