
CG Weather Update: प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी
cg weather Update: बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बढ़ी उमस और गर्मी से बुधवार को शहर समेत आसपास रहने वालों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम में आर्र्दता आई और लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी कम (Weather Update) हुई और लोगों ने राहत महसूस की।
बुधवार को सुबह की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम में बदलाव आया और आकाश मेघयम होने लगा। कुछ ही देर में झमाझम बारिश हुई और सुबह से बढ़ी गर्मी और उसम से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इसके बाद शाम तक धूप (Weather Alert) छांव का दौर चला। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई । बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Weather Alert: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु तक फैली है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 24 अगस्त को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ (Monsoon Update) छींटें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
cg weather update tomorrow
Cg weather update live
Cg weather update hourly
Cg weather update for next 15 days
Cg weather update 15 days
Cg weather update 14 days
Cg weather update 10 days
weather in chhattisgarh 10 days
Published on:
24 Aug 2023 11:09 am
