
file photo
CG Weather Update: उत्तर भारत से लगातार शुष्क और ठंडी हवाएं प्रदेश पहुंच रही हैं, लेकिन एक बार फिर बादलों ने ठंडी हवाओं को रोकना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बादलों के असर के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर शहर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।
प्रदेश में लगातार उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं। पिछले कई दिनों से आकाश मेघमय रहने के कारण तापमान स्थिर हो गया था। इसके बाद दो दिनों तक लगातार तापमान में गिरावट का दौर चला। शुक्रवार को एक बार फिर से बादलों के कारण तापमान पर विशेष प्रभाव पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
नहीं घटेगा तापमान
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन हो रहा है इसके कारण प्रदेश में 12 नवंबर को मौसम शुष्क रहने व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, लेकिन आगामी 24 घंटे में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर तापमान
रायपुर 31.4
बिलासपुर 30.4
पेंड्रा 28.3
अंबिकापुर 26.0
जगदलपुर 29.4
दुर्ग 30.8
राजनांदगांव 30.0
Published on:
12 Nov 2022 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
