बिलासपुर

CG Weather Update: आगामी 48 घंटे में बिलासपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

2 min read
CG Weather Update: आगामी 48 घंटे में बिलासपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इधर दो दिन से रह-रह कर हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को काफी हद गर्मी से राहत मिली है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Weather Update : विज्ञानी एसपी चन्द्रा के अनुसार मानसून ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है, इसके साथ ही बारिश का दौर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बंगाल की खाड़ी से तटीय ओडिशा तक फैला है। एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से मध्य उत्तर प्रदेश तक फैली है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी...

Weather Update : मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार मानसून के प्रवेश के बाद इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ रहा है। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में आगामी 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में अति भारी भी हो सकती है। प्रदेश के राहत आयुक्त को पत्र भेजकर एहतियात बरतने कहा गया है।

Weather Update : शुक्रवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। इससे अब नियमित रूप से बारिश की संभावना बढ़ गई है। इधर गुरुवार रात बारिश के बाद शुक्रवार को भी शहर में आकाश मेघमय रहा। शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान जमकर गिरावट आई। अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Published on:
24 Jun 2023 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर