7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलोनी के मेन गेट को कांग्रेसी नेताओं ने किया बंद! परेशान रहवासियों ने वोट नहीं करने का लिया संकल्प

Chhattisgarh Hindi News : शहर के शिवम एनक्लेव कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
कॉलोनी के मेन गेट को कांग्रेसी नेताओं ने किया बंद! परेशान रहवासियों ने वोट नहीं करने का लिया संकल्प

कॉलोनी के मेन गेट को कांग्रेसी नेताओं ने किया बंद! परेशान रहवासियों ने वोट नहीं करने का लिया संकल्प

बिलासपुर. शहर के शिवम एनक्लेव कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि कॉलोनी के मेन गेट को कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आकर प्रशासन ने बंद किया है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं हो रहीं है। इसमें पूर्व मेयर के शामिल होने की आशंका भी जताई है।

यह भी पढें : रिश्तेदार के घर हुई मुलाकात, कहा- अधिकारियों से है मेरी सेटिंग, लगवा दूंगा सरकारी नौकरी, फिर जो हुआ, पहुंच गया थाना

रहवासियों का कहना है कि विधायक के अलावा अफसरों से भी शिकायत की गई, लेकिन मामले को किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात कर अपनी परेशानियां गिनाई।

यह भी पढें : CG की बेटियों ने दुबई में किया कमाल, इंटरनेशनल ब्यूटी शो में की दर्ज की बड़ी जीत, प्रदेश को दिलाई खास पहचान

चुनाव बहिष्कार करने का संकल्प


स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम आयुक्त राजनैतिक दबाव में आकर काम कर रहे हैं। जिसके कारण रहवासियों ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेताओं के दबंगई की शिकायत कुमारी सैलजा से भी की गई है। बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकला तो हम सब चुनाव का बहिष्कार करेंगे।