4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक से बदसलूकी की ब्लॉक अध्यक्ष को मिली सजा, पार्टी हाईकमान ने पद से हटाया

- विधायक से उलझकर निपट गए तैयब, जावेद को मिली कमान- कथित कॉलर मामला, प्रदेश अध्यक्ष ने हटाया ब्लॉक अध्यक्ष पद से

2 min read
Google source verification
block_president.jpg

बिलासपुर. विधायक शैलेष पांडेय से बदसलूकी व कथित कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन को पार्टी हाईकमान ने उनके पद से हटा दिया है। पार्टी की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं शाम को कांग्रेस के युवा नेता जावेद मेमन को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त गया है।

ज्ञात हो कि बीते 4 जनवरी की यह घटना है जब न्यू सॢकट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास के दौरान रुके हुए थे। इस दौरान विधायक शैलेश पाण्डेय और ब्लाक अध्यक्ष के बीच तंज कसने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विधायक ने ब्लाक अध्यक्ष के ऊपर अपने साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।

फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर रची साजिश, जानिए कैसे लूट लिए 31 लाख कैश, पुलिस ने किया ख़ुलासा

इस बात की शिकायत पांडेय ने प्रदेश के मंत्रियों व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से की थी। इस शिकयात के बाद प्रदेश कंाग्रेस ने एक समिति बनाई थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, कन्हैया अग्रवाल तथा पीयूष कोसरे थे। 8 जनवरी को टीम ने बिलासपुर पहुंचकर दोनों पक्षों और अन्य कांग्रेस नेताओं से चर्चा की थी और उसके बाद रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी थी।

तैयब भी पहुंचे थे रायपुर
जांच कमेटी के जाने के बाद तैयब हुसैन ने भी रायपुर में राजीव भवन जाकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी और अपना पक्ष रखा था। सभी पक्षों को सुनने के बाद प्रदेश कंाग्रेस महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला की ओर से बुधवार को एक आदेश जारी किया गया जिसमें तैयब हुसैन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक एक के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया गया।

Bitrd Flu Alert: भोरमदेव अभयारण्य में 3 दिन में 4 उल्लुओं की मौत से हड़कंप, सैंपल भेजे भोपाल

जावेद को कमान
वहीं शाम 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने युवा नेता जावेद मेमन को ब्लाक एक के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दे दी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने इस संबंध में अधिकृत सूचना भी जारी कर दी है।

मिली थी भुगतने की चेतावनी
मंगलवार को तैयब समर्थक मुस्लिम युवाओं की ओर से एक बैठक आयोजित कर अध्यक्ष पद पर तैयब के अलावा कोई और स्वीकार नहीं की बात कही गई थी। साथ ही यदि तैयब को हटाया गया तो कांग्रेस को प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई थी। समर्थकों की इस चेतावनी के बाद भी तैयब हुसैन को पद से हटा दिया गया है ऐसे में कांग्रेस पर इसका क्या असर पड़ेगा यह देखना भी लाजमी होगा।