रौनक ने कहा कि मयंक गुप्ता का जन्मदिन है और विद्यानगर स्थित उसके निवास में केक काटना है, इसलिए वहां आने को कहा। इंद्रजीत अपने दोस्त रमन सलूजा के साथ मयंक के घर के पास पहुंचे। इंद्रजीत के अनुसार, जैसे ही वे वहां पहुंचे, रौनक छाबड़ा और उसका दोस्त अंशु खनूजा उन्हें देखकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में इंद्रजीत के दाहिने हाथ, छाती और गर्दन में चोटें आई हैं। उनके दोस्त रमन सलूजा ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।