
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीजों की जान को खतरा, इलाज करवाने गए तो ऊपर से गिरती है मौत
बिलासपुर. सिम्स अस्तपाल की बाहरी दिवार और छत पर लगी टाइल्स का हिस्सा सिपेज की वजह से टूट कर गिरने लगा है। (bilaspur news in hindi) जिसके चलते मंगलवार को सिम्स चौकी के पास का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सिम्स अस्पताल बिल्डिंग की ठीक से देखरेख और मेंटेनेस नहीं होने के चलते यह खंडहर हो रहा है। धरम अस्पताल से सिम्स अस्पताल को बने 19 साल से अधिक समय हो गया है। (cims bilaspur)
निर्माण के दौरान सामने की नई बिल्डिंग बनवाने के साथ ही उसके सामने वाले दिवाल पर टाइल्स लगवाई गई थी गया था लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी अस्पताल भवन की देखरेख ठीक से नहीं होने और वार्डो में बने बाथरुम का पानी दीवारों में उतरने के चलते इसमें सीपेज आने लगी है। नमी और दीवारों के कमजोर होने की वजह से दीवारों का हिस्सा धीरे-धीरे गिरने लगा है। प्रबंधन द्बारा मरम्मत समय पर नहीं कराने के चलते मंगलवार को सिम्स पुलिस चौकी के बगल में मोटर साइकिल निकालने के दौरान मोपका निवासी विनय सिंह राजपूत पिता रामसिंह 24 वर्ष के सिर पर अस्पताल के ऊपरी दीवार में लगी टाइल्स का हिस्सा टूट कर गिर गया। टाइल्स गिरने की वजह से युवक के सिर पर चोट आई। अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार कराने के बाद युवक घर चला गया।
अस्पताल भवन के सामने दीवार में लगी टाइल्स का हिस्सा सिपेज की वजह से गिरने लगा है जिसकी मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजा गया है।
डॉ. पुनीत भारद्वाज, अधीक्षक, सिम्स
Published on:
04 Sept 2019 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
