25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्युचुअल फंड के लिए क्यों लगाने बैंक के चक्कर, 2 मिनट में पेमेंट एप से ले लें

निवेश के सही तरीकों का पता हो तो एक साधारण नौकरी पेशा भी अच्छी खासी बचत कर सकता है, समझिए एसआईपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Barun Shrivastava

•

Updated: 10 Feb 2022, 5:34 PM IST

म्युचुअल फंड के लिए क्यों लगाने बैंक के चक्कर, 2 मिनट में पेमेंट एप से ले लें

म्युचुअल फंड के लिए क्यों लगाने बैंक के चक्कर, 2 मिनट में पेमेंट एप से ले लें

बिलासपुर

म्युचुअल फंड्स में निवेश करने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं। अब आप पेमेंट एप जो भी इस्तेमाल करते हैं, उसके माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। इसमें सावधानी की जरूरत जरूर होती है, मगर अधिक रिस्की भी नहीं है। बैंकों में जाकर भी इसे अपना सकते हैं।

पेटीएम, गूगल पे, फोनपे आदि सब पर विकल्प

म्युचुअल फंड में निवेश के लिए पेटीएम, फोनपे, गूगलपे आदि पर भी विकल्प है। इसके लिए आपको इसमें दिए गए विकल्प को चुनना है। फिर अपनी धनराशि चुनना है और निवेश हो जाएगा। इन एप्स को लगता है कि आपका वेरीफिकेशन जरूरी है तो वे ऑनलाइन वेरीफिकेशन भी कर सकते हैं। जैसे कि वे आपको वीडियो कॉल करेंगे और जरूरी दस्तावेज की ओरीजनल प्रति दिखाने को कहेंगे। इसके बाद आपको किसी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं।

म्युचुअल फंड में निवेश मतलब रखें धीरज

म्चुचुअल फंड में निवेश हमेशा ही लंबी अवधि के लिए किया जाना चाहिए। अगर इसमें कम समय के लिए पैसा डालेंगे तो यह अपेक्षित रिटर्न नहीं दे पाएगा। अधिक पैसे की बजाए थोड़े-थोड़े पैसे इसमें डालकर रखें।

म्युचुअल फंड की रिटर्न अच्छा

निवेश विशेषज्ञों के मुतबाकि म्युचुअल फंड में निवेश 15 फीसद तक तो लगभग देता ही है। जबकि पिछले कुछ सालों में इसने 25 फीसद तक वापस किया है। इस लिहाज से देखें तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। नौकरी-पेशा के लिए पैसे बचाने के विकल्प के रूप में इसकी खूब लोकप्रियता बढ़ रही है। इसलिए यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। अपनाने योग्य।