2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों में ख़त्म हो रहा पुलिस का डर,लाठी- डंडा लेकर मचा रहे आतंक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

Video Viral On Social Media : सोशल मीडिया में इन दिनों कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं

less than 1 minute read
Google source verification
लोगों में ख़त्म हो रहा पुलिस का डर,लाठी- डंडा लेकर मचा रहे आतंक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

लोगों में ख़त्म हो रहा पुलिस का डर,लाठी- डंडा लेकर मचा रहे आतंक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

बिलासपुर.सोशल मीडिया में इन दिनों कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, इनमें एक बात कामन है, किसी न किसी के साथ हुए विवाद के बाद थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने की बजाए खुद ही हाथ में डंडा व लाठी लेकर इंसाफ पाने के लिए निकल रहे हैं। सरकंडा व पचपेड़ी में ऐसी ही दो घटना सामने आ चुकी है।

यह भी पढें : MallikaArjun Kharge In CG :राजनांदगांव में मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे, सीएम बघेल ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, रमन सिंह पर कही ये बात

दोनों ही मामलों में वायरल वीडियो में एक समूह गाली गलौज करता हुआ हाथ में डंडा व लाठी लेकर निकल रहा है और वारदात को अंजाम देने के लिए मारपीट भी करने को उतारू है। एक तरफ ऐसी वारदात है तो दूसरी तरफ हाथ में हथियार लेकर आने जाने वाले राहगीरों को धमकाने के मामले भी बढ़ रहे हैं। पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर लगातार कार्रवाई भी हो रही। जिले की पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अब तक एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे पहुंचा चुकी है तो दूसरी तरफ धारदार हथियार लहरा कर लोगों में भय का संचार करने वाले भी सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

यह भी पढें : 6.60 लाख रुपए देखकर मुंशी की नीयत हुई खराब, पुलिस को बताई लूट की झूठी कहानी, cctv से हुआ खुलासा

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी ऐसे लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो ऐसी घटना सामने आने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर रही है।

Story Loader