सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि चिकित्सक पूजा चौरसिया सुसाइड मामले में जांच, परिजनों के बयान व टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर सूरज पांडेय का मृतका 1 साल से प्रेम संबंध था। जांच में पता चला कि आरोपी महिला चिकित्सक को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले में युवक को गिफ्तार कर जांच की जा रही है।