बिलासपुर

मदद के बहाने पहले की दोस्ती, फिर रेप कर बनाया न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर ले लिए 10 लाख रुपए के गहने और नकदी

Young man raped a married woman: शादीशुदा महिला से युवक ने दुष्कर्म कर उसका न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को ब्लैक मेल करने लगा। अब पुलिस ने आरोपी युवक को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने मदद करने के बहाने पहले महिला से दोस्ती की।

2 min read
File photo

Young man raped a married woman: शादीशुदा महिला से युवक ने दुष्कर्म कर उसका न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को ब्लैक मेल करने लगा। अब पुलिस ने आरोपी युवक को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महिला का उसके पति से झगड़ा हो गया था।

इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने मदद करने के बहाने पहले महिला से दोस्ती की। कुछ दिन बाद उसने महिला से प्यार का इजहार करके दुष्कर्म किया। लेकिन इसी बीच शातिर युवक ने महिला का वीडियो बना लिया। उसने महिला को ब्लैकमेल कर उससे 10 लाख रुपए के गहने और नकदी वसूल लिए। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही थी। इस दौरान महिला को अहमदाबाद से खोज निकाला गया। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति से उसका झगड़ा हो गया था। इस बीच उसकी पहचान मसानगंज निवासी रोशन बुधवानी (31) से हुई। युवक ने पहले उसकी मदद के बहाने उससे दोस्ती दी। इसके बाद उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

बहन की शादी कराने की बात कहकर ले लिए जेवर
इसके बाद आरोपी युवक ने मौका पाकर महिला के साथ कार में दुष्कर्म किया। चोरी छिपे उसने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाकर उसने महिला को दिखाया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वह महिला को ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी लेने लगा। युवक ने अपनी बहन की शादी कराने की बात कहकर उससे महिला के जेवर भी ले लिए। ब्लैकमेल करके युवक ने महिला से करीब 10 लाख रुपए के गहने और नगदी पैसे वसूल लिए। जब मामला सामने आया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 384 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सट्टे का काम करता था युवक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी युवक ने उसे उसके पति से अलग कराने का भी काफी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसपर आरोपी ने बताया कि उसने कुछ जेवर एक निजी बैंक में रखे है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बड़े पैमाने पर सट्टे का काम करता है।

Published on:
20 Nov 2022 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर