
जारी है झमाझम बारिश का दौर, अरपा नदी में 26 साल बाद आई ऐसी बाढ़
बिलासपुर. क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर दो दिनों से जारी है। बीती रात भी ऊपरी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई नतीजतन अरपा नदी 26 साल बाद ऐसी बाढ़ आई की अरपा का पानी रपटा पुल पार कर गया। नदी में पानी बढ़ते ही अरपा के आसपास बसे लोगों की सांसें थम गईं।
अरपा में शाम से ही पानी बढऩा शुरु हो गया था। देर रात बाढ़ आ गई और पानी रपटा पुल के पार पहुंच गया था। वहीं सुबह से फिर बारिश का दौर शुरु हो गया और अरपा में बाढ़ के हालात बने रहे। स्थानीय लोगों की माने तो सन् 1994 के बाद अरपा नदी में 26 साल बाद आई ऐसी बाढ़ इतनी बाढ़ आई है। आसपास के इलाकों में पानी भरने की खबरें भी हैं।
वहीं रविवार को सुबह फिर से झमाझम बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कई कॉलोनियों में कमर तक पानी हो गया।
Published on:
29 Sept 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
