बिलासपुर

51 फीट ऊंचे लाल बाग के राजा बन विराजेंगे गणेश, शहर में तैयारी ज़ोरों पर

ईको फ्रेण्डली मूर्ति

2 min read
51 फीट ऊंचे लाल बाग के राजा बन विराजेंगे गणेश, शहर में तैयारी ज़ोरों पर

व्यापार विहार में इस बार: कोलकाता से आए मूर्तिकार तैयार कर रहे ईको फ्रेण्डली मूर्ति

बिलासपुर. गणेशोत्सव के लिए मूर्तिकार भगवान की आकर्षक व भव्य प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार व्यापार विहार में महाराजा के रूप में भगवान गणेश की 51 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र होगी। गणेशजी लाल बाग के राजा की तरह भव्य सिंहासन में बैठे नजर आएंगे। मूर्तिकार अमित सूत्रधर के मार्गदर्शन में कोलकाता से आए कलाकार इसे आकार दे रहे हैं। गौरी गणेश सेवा समिति की ओर से शहर में सबसे भव्य प्रतिमा लगातार 10 सालों से की जा रही है। कभी कपड़े के गणपति तो कभी 108 गणेश की प्रतिमा। इसी तरह गणपति के अलग-अलग रूपों को दर्शाया जाता है। इस बार भी इस समिति की ओर से भव्य प्रतिमा व्यापार विहार क्षेत्र में तैयार की जा रही है। समिति के संयोजक अजय शुक्ला ने बताया कि गणेशोत्सव में इस बार सिंहासन में महाराजा रूप में गणपति को भक्त देख सकेंगे। यह प्रतिमा पूरी तरह से ईकोफ्रेण्डली है। इसे जुलाई से बनाने की शुरुआत की गई थी।

गणेशोत्सव के दो दिन पूर्व तक प्रतिमा तैयार हो जाएगी। इस बार इस प्रतिमा का विसर्जन नवरात्रि के बाद होगा। विसर्जन की विधि के लिए भगवान की छोटी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। गणेशोत्सव के दौरान मेला भी होगा,
जिसमें श्रद्धालु दर्शन के बाद आनंद ले सकेंगे।

पहली बार विराजित होंगी मां महामाया के रूप में भव्य दुर्गा
गौरी गणेश समिति की ओर से ही पहली बार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। प्रदेश में सबसे बड़ी 51 फीट की प्रतिमा होगी। मां दुर्गा महामाया के रूप में नजर आएंगी। इसे बनाने का कार्य भी मूर्तिकार कर रहे हैं। माता की स्थापना कर लगातार नौ दिनों तक विराजमान रहेंगी। इनकी प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही भव्य गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Published on:
03 Sept 2018 04:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर