
Gayatri family's addiction recovery program organized by police
बिलासपुर. स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर में 10 दिवसीय लोकसेवी शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय गायत्री परिवार के सप्त सूत्रीय आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति व कुरीति आंदोलन के बारे में गायत्री परिवार ट्रस्ट, कार्यकारिणी समितियों एवं जिला समन्वय समिति के द्वारा विशेष प्रेरणा दी गई। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक अशोक नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक भरत चंद्रवंश ,म. आरक्षक संतोषी पाटनवार और म. आरक्षक सावित्री साहू के निजात कार्यक्रम को भी नशा मुक्ति आंदोलन के अंतर्गत सभ्य समाज की संरचना के लिए रखा गया । गायत्री शक्ति पीठ के मीडिया प्रभारी द्वारिका प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रधान आरक्षक अशोक नामदेव ने कहा कि-"निजात कार्यक्रम हमें नशे को ना और जिंदगी को हां करना सिखाता है। इस क्रम में गायत्री परिवार की भी भूमिका सराहनीय है, उन्होंने भी व्यसन मुक्ति नशा निवारण के लिए यह विशेष आयोजन किया है। इस आयोजन के माध्यम से लोग नशे से दूर रहेंगे। साथ ही साथ अपनी बुराई को छोड़कर अच्छाइयों से खुद जुडं़ेगे और अपने परिवार को भी जोड़ेंगे।" गायत्री परिवार का संदेश है कि- "हम सुधरेंगे- युग सुधरेगा ***** जिनसे संदेश लेकर यहां से सभी प्रशिक्षणार्थी जाकर सर्वप्रथम अपना सुधार करते हुए अपने जीवन को संभालेंगे और अपने सहपाठियों को भी अच्छी शिक्षा देंगे। आभार प्रदर्शन करते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हेमराज वैश्य ने कहा कि इससे व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण का लक्ष्य पूरा होगा और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का सपना पूरा होगा। हर मनुष्य में देवत्व जगेगा, धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा।
विनोबा नगर में गंगा दशहरा आज विशेष पर्व के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर में आज गंगा दशहरा, गायत्री जयंती पावन पर्व के पूर्व संध्या पर सामूहिक अखंड जप का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें दर्शनार्थी, अन्य श्रद्धालु गण के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भी साधना में सहयोग किया। 30 मई 2023 को गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर में प्रात: 9:00 से 12:00 तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तत्पश्चात सामूहिक अमृतासन का आयोजन रखा गया है।
Published on:
30 May 2023 12:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
