Heavy Rain in Bilaspur: बिलासपुर में सुबह से दोपहर तक झमाझम और रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस सीजन की पहली इस बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। शहर के बंधवापारा, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, मिशन अस्पताल रोड, सरकंडा सहित कई इलाके इस बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं।