CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम ने शनिवार को फिर करवट लिया। दिन भर धूप-छांव के बीच दोपहर करीब आधे से पौन घंटे हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान भी पिछले दिनों की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।