10 जून से पहले बस्तर में मानसून की आमद हो सकती है। इस बीच बारिश की गतिविधि बस्तर में जारी है। बुधवार को भी दिनभर शहर में बादल छाए रहे और शाम को बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आगे भी बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से सुदूर स्थित है।