15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
Monsoon In CG: प्री-मानसून की एंट्री! इस जिले में हुई झमाझम बारिश, देखें VIDEO
Play video

Monsoon In CG: प्री-मानसून की एंट्री! इस जिले में हुई झमाझम बारिश, देखें VIDEO

Monsoon In CG: मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह 15 के आसपास दस्तक देगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 May 2025, 4:46 PM IST

Monsoon In CG: मानसून इस बार अपने समय से सप्ताह भर पहले केरल में दस्तक दे दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा और बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर बेमौसम हो रही बारिश से रबी में लगी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।

बता दें कि मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने अभी पखवाड़े भर का समय लगेगा। अभी दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 27 मई से जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्री मानसून गतिविधियां तेज हो जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह 15 के आसपास दस्तक देगी। मानसून छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते जांजगीर-चांपा में सक्रिय होगा। अब जल्द ही प्री मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।

रायपुर मौसम विभाग केंद्र के अधिकारी एचपी चंद्रा ने बताया कि केरल में 24 मई को बारिश के साथ मानसून दस्तक दे दी है। इसका विधिवत घोषणा भी कर चुके है। अब यह छत्तीसगढ़ सहित जिले में 14 जून के आसपास सक्रिय होगी। अभी फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी, 27 से जिले में बारिश की भी संभावना है। इसके बाद प्री मानसून शुरू हो जाएगी। कुछ राहत की उम्मीद है।