3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर- नगर निगम की टंकियों की सफाई करने वाली ठेका कंपनी से रतनपुर में काम कराने की पहल

बिलासपुर. नगर पालिका परिषद रतनपुर में पानी की टंकियों की सफाई की सूध पत्रिका की खबर के बाद अधिकारियों को आ गई है। पत्रिका की खबर के बाद सीएमओ ने नगर निगम की टंकियों की सफाई करने वाले ठेकेदार से सफाई कराने की बात कही है। साथ ही दावा किया है कि 1 टंकी की सफाई में उन्हें 25 हजार रुपए का खर्च हाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
खबर का असर- नगर निगम की टंकियों की सफाई करने वाली ठेका कंपनी से रतनपुर में काम कराने की पहल

खबर का असर- नगर निगम की टंकियों की सफाई करने वाली ठेका कंपनी से रतनपुर में काम कराने की पहल

7अगस्त को पत्रिका ने रतनपुर में पानी की टंकियों की सफाई नहीं होने और इससे बीमारी फैलने की खबर का खुलासा किया था। खबर में बताया गया था कि नगर पालिका परिषद में 2 ओवर हेड टैंक,1 संपवेल और 84 बोर हैं। परिषद क्षेत्र में इन दो पानी की टंकियों के साथ अन्य बोर से सप्लाई होती है। नगर पालिका परिषद की ओर से अंतिम बार सफाई 10 सितंबर 2022 को हुई थी। अगली सफाई 9 मार्च 2023 को होनी थी, लेकिन अधिकारियों ने सफाई नहीं कराई थी। टंकियों की सफाई हुए 1वर्ष हो चुके हैं और लोगों को बिना साफ कराई टंकी से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे क्षेत्र में रहने वाले 35 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो जाएंगे। खबर पर नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरदयाल रात्रे ने संज्ञान लिया है। दो पानी की टंकियों की सफाई के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारी नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश जायसवाल से संपर्क करेंगे। साथ ही उनसे पानी की टंकियों की सफाई करने वाले ठेकेदार से रतनपुर की पानी की टंकियों की सफाई कराएंगे। इसमें एक टंकी की सफाई का खर्च 25 हजार रुपए आने की बात कही गई है।

पानी की टंकियों की सफाई के लिए नगर निगम में सफाई करने वाले ठेकेदार से कराने निगम के अपर आयुक्त से संपर्क किया जाएगा। एक टंकी की सफाई में 25 हजार रुपए खर्च आएगा। इसकी जानकारी ज्वाइन डायरेक्टर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग विनय मिश्रा को दी जा चुकी है। हरदयाल रात्रे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
नगर पालिका परिषद, रतनपुर

Story Loader