रेलवे दूसरा रिज़र्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से ठीक पहले बनाता है। यह वह अंतिम सूची होती है, जिसे ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट से 1 घंटे पहले तैयार किया जाता है। इसमें वे यात्री भी शामिल होते हैं, जिनकी टिकट पहले वेटिंग में थी लेकिन अब कन्फर्म हो गई, या जिन लोगों ने अंतिम समय (तत्काल बुकिंग) पर टिकट बुक किया हो।