14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम बालिका को मिला इटली में घर

सेवा भारती मातृ छाया में दत्तक ग्रहण कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
PARENTS

बिलासपुर . मातृ छाया सेवा भारती से शनिवार पुन: एक पांच वर्षीय बच्ची इटली के शहर बोलोनिया अपने माता-पिता के साथ गई। बोलोनिया निवासी फेडरिको सेरी एवं फेडरिको मेनिब्यू ने कारा के माध्यम से बच्ची के दत्तक ग्रहण हेतु आवेदन लगाया गया था। स्थानीय न्यायालय की अनुमति बाद पासपोर्ट इत्यादि की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद शनिवार को पांच वर्षीय बच्ची को प्राप्त कर बहुत भाव-विहल हो गए। मिस्टर फेडरिको बोलोनिया शहर के न्यायालय में वकील हैं एवं उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। फेडरिको दम्पत्ती ने यह जानकारी दी की इटली में बच्चों के संरक्षण एवं नियम के कानून बहुत कडे हैं। वहां पर अगर माता पिता पांच वर्ष तक अपने बच्चों का प्रवेश शाला में नहीं कराते हैं तो यह कानूनन जुर्म माना जाता है। यहां से गए बच्चों का सोशल वर्कर द्वारा नियमित परीक्षण होता है एवं प्रत्येक तीन माह में इसकी संपूर्ण जानकारी छाया चित्रों के साथ दत्तक ग्रहण एजेसंी को भेजी जाती है। फेडरिको दम्पत्ती द्वारा इस बच्ची का वहां के स्थानीय पब्लिक स्कूल ऑफ रेगो इमीलिया में प्रवेश करा दिया गया है। इनके साथ दिल्ली से आए हसमुख ठक्कर जो कि वकील हैं एवं इटली एमबेसी में पैनल लॉयर के रूप में कार्य करते हैं। इस दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के समारोह में मुख्य अतिथि सुनिल छाबडा एवं व्यवसायी एवं समाज सेवक श्रीराम गांधी थे। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव सुरेन्द्र गुम्बर, उपाध्यक्ष भास्कर वर्तक, कोषाध्यक्ष छेदू सिंह ठाकुर, चरण जीत आहुजा, रोहित भांगे, संगीता अग्रवाल, पूनम सिंह राणा, लता गुप्ता, ज्योति पोनप उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशी नामदेव द्वारा किया गया।

पब्लिक स्कूल ऑफ रेगो इमीलिया में प्रवेश करा दिया गया है। इनके साथ दिल्ली से आए हसमुख ठक्कर जो कि वकील हैं एवं इटली एमबेसी में पैनल लॉयर के रूप में कार्य करते हैं। इस दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के समारोह में मुख्य अतिथि सुनिल छाबडा एवं व्यवसायी एवं समाज सेवक श्रीराम गांधी थे। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव सुरेन्द्र गुम्बर, उपाध्यक्ष भास्कर वर्तक, कोषाध्यक्ष छेदू सिंह ठाकुर, चरण जीत आहुजा, रोहित भांगे, संगीता अग्रवाल, पूनम सिंह राणा, लता गुप्ता, ज्योति पोनप उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशी नामदेव द्वारा किया गया।