6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fake Cardiologist: अपोलो अस्पताल के फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट की जांच पूरी, कल होगा खुलासा

Fake Cardiologist: जांच टीम ने अपोलो प्रबंधन द्वारा दिए गए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के इलाज संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 18 May 2025, 8:54 AM IST

Fake Cardologist: अपोलो अस्पताल के फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट की जांच पूरी, कल होगा खुलासा

Fake Cardiologist: अपोलो हॉस्पिटल के फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की डिग्री और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने सीएमएचओ को एक बंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंप दी है। यह लिफाफा सोमवार को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें: वकील ने किसान को नशीला पदार्थ देकर करा ली जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, फिर…. हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ प्रस्तुत अपील खारिज

सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि जांच टीम ने अपोलो प्रबंधन द्वारा दिए गए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के इलाज संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है। इस रिपोर्ट को अपने स्तर पर जांच के बाद एमसीआई के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

डॉक्टरों की डिग्री की गहन जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी के निर्देशन में सभी निजी अस्पतालों को अपने डॉक्टरों की डिग्री, अनुभव और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भेजने का निर्देश दिया गया है। इन जानकारियों के आधार पर डॉक्टरों की योग्यता की गहन जांच की जाएगी।