
23 की उम्र में बनी निवेशक, दूसरों को समझा रहीं पैसे का गणित
CG Bilaspur News : शहर की रहने वालीं शिखा जांगड़े की फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट जैसे क्षेत्र में कोई रुचि नहीं थी, लेकिन अब वह इतना आगे पहुंच गईं कि लोगों को बाजार में सही निवेश करने का गुर सिखा रही हैं। (CG Breaking News)महज 23 साल की शिखा ने कॉमर्स की पढ़ाई की और एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगीं। उन्हें अपने काम के लिए शेयर मार्केट की जानकारी रखनी पड़ती थी ताकि वह कंपनी के क्लाइंट्स को शेयर मार्केट में निवेश करने एवं उससे जुड़े जोखिम के बारे में अच्छी तरह से मार्गदर्शन कर सकें।
इस तरह काम के दौरान शेयर बाजार का अध्ययन करते हुए वह अपने काम को एन्जॉय करने लगीं और अपना डी-मेट अकाउंट बना निवेश करने की शुरुआत की। (CG news update) शिखा को इंवेस्टमेंट करते अभी महज एक ही साल हुआ है, लेकिन उन्हें बाजार के सारे दाव-पेंच बखूबी समझ आते हैं। इसी के चलते शिखा ने जिस कंपनी को एक एम्लॉई के रूप में जॉइन किया था, वहीं आज पार्टनर बनकर इंवेस्टमेंट कंसल्टेंट के रूप काम कर रही हैं।
इंवेस्टमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम करतीं शिखा
शिखा कहती हैं कि एक कंसल्टेंट के तौर पर काम करने के दौरान उन्होंने देखा कि महिलाएं जिस चीज में निवेश करने का मन बनाती हैं, उसके बारे में खूब जानकारी जुटाती हैं। वे आंख मूंदकर केवल रिटर्न के बारे में ही नहीं सोचतीं, बल्कि रिस्की ट्रेड से भी बचती हैं। (cg bilaspur news) उन्होंने कहा कि अब उच्च शिक्षा और जागरूकता से महिलाएं निवेश के प्रति अपना रुख पॉजिटिव रखकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। वह कहती हैं कि जब उन्होंने निवेश करने की शुरुआत की थ, उस वक्त उनके आसपास कोई महिला निवेशक नहीं थी, लेकिन अब यह दृश्य बदल रहा है।
Published on:
21 May 2023 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
