4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानन पेंडारी रहेगा बंद, वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए तीन पाली में लगाई गई ड्यूटी

दूसरे दिन माहौल देखने के बाद खोला जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
kanan pendari

White Lion Vijay died due to snake bite in Kanan Pendari latest update

बिलासपुर. होली के दिन याने गुरुवार को कानन पेंडारी बंद रहेगा। दूसरे दिन माहौल देखने के बाद खोला जाएगा। कानन के अन्दर वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए 9 वन पाल वन रक्षक की ड्यूटी तीन पाली में लगाई गई है। इसके अलावा लगभग 100 कर्मचारी है इन्हें भी तीन पाली में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानन पेंडारी में शेर, हिरण, तेंदुआ के अलावा विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणी हैं, जिसकी सुरक्षा के लिए कानन प्रबंधन द्वारा तीन पाली में सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। रेंजर अजय शर्मा ने बताया 9 वन पाल ,वन रक्षक की ड्यूटी तीन पाली में लगाई गई है। वहीं लगभग 100 कर्मचारी है जिन्हें तीन शिफ्ट ड्यूटी करने का निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी बुधावार की शाम से शुरू हो जाएगी। रेंजर ने बताया गुरुवार को कानन पेंडारी बंद रहेगा। दूसरे दिन माहौल खराब रहा तो गेट नहीं खोला जाएगा। कौन कर्मचारी कहां पर तैनात इसकी जानकारी सभी को दे दिया गया है।

Story Loader