scriptमरवाही उपचुनाव: जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा, कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत | Marwahi By-election 2020: BJP pushes power Congress Emphasizes | Patrika News
बिलासपुर

मरवाही उपचुनाव: जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा, कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

– मरवाही (Marwahi By-election) बनी हाट सीट, कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने जमाया डेरा- भाजपा 20 साल पहले खोई हुई सीट को वापस लेने के लिए एड़ी चोंटी एक करने में लगी

बिलासपुरOct 22, 2020 / 12:38 pm

Ashish Gupta

Marwahi bypoll

मरवाही उपचुनाव: कड़ी टक्कर लेकिन जोगी के आंकड़े को पार करने का दावा कोई नहीं कर रहा

बिलासपुर. मरवाही विधानसभा (Marwahi By-election) क्षेत्र उपचुनाव कांग्रेस की साख पर बन आई है जिसके कारण कांग्रेस ने मंत्री विधायकों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों की बूथ सेक्टर प्रभारियों के साथ डय़ूटी लगा दी है। दूसरी तरफ भाजपा (BJP) भी सीट पर कब्जा जमाने पूरी ताकत लगा रही है। संगठन के पदाधिकारी जगह-जगह लोगों की बैठक ले रहे हैं वहीं पूर्व विधायक और विधायक-सांसद सभा ले रहे हैं। जोगी कांग्रेस के बाहर होने के बाद दोनों पार्टी के बीच बादशाहत को बचाए रखने की चुनौती है।

…तो इसलिए दिवाली से पहले नवरात्र में चल रही सोने की एडवांस बुकिंग, शोरूम ग्राहकों से आबाद

मरवाही विधानसभा उपचुनाव के मैदान से जोगी कांग्रेस के बाहर होने के बाद प्रमुख दो राजनीतिक दल आमने सामने हैं। भाजपा 20 साल पहले खोई हुई सीट को वापस लेने के लिए एड़ी चोंटी एक करने में लगी है। वहीं सत्ता में काबिज कांग्रेस ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। कांग्रेस ने 8 मंत्री और 50 विधायकों की टीम लगा रखी है। नाम वापसी के बाद मंत्रियों का दौरा शुरू हो गया है गांव गांव में सभाएं ले रहे हैं। विधायक और संगठन के नेताओं को बूथ और सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकांश ने अपना काम भी संभाल लिया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 83.7 प्रतिशत, 24 घंटों में ठीक हुए 1,852 मरीज

कांग्रेस के जीपीएम प्रभारी जयसिंह अग्रवाल पिछले दो महीने डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने डेरा जमा दिए हैं। आबकारी मंत्री कवासी कखमा भी पहुंच गए हैं। वहीं भाजपा के जीपीएम प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल 14 बार दौरा कर चुके हैं, इस बीच कई बार रात रुककर क्षेत्र स्थिति का जायता लेते रहे हैं। भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिश प्रचार के बाद रात में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी पूर्व पार्षदों को बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। मरवाही चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने नए प्रत्याशियों पर दांव लगाई है। दोनों पेशे से डाक्टर हैं।

मरवाही विधानसभा उपचुनाव: जानिए, कितने पढ़े-लिखे हैं आपके नेताजी

दोनों पार्टी में रस्साकसी
मरवाही उप चुनाव के मतदान को 3 नवम्बर को है, चुनाव को 13 दिन शेष रह गए हैं अभी तक की दोनों पार्टी की सक्रियता को मापा जाए तो इनके बीच रस्साकसी जारी है। हालांकि कांग्रेस मरवाही क्षेत्र में चुनाव घोषणा होने के पहले डेरा जमा दी है।

जोगी कांग्रेस की उपस्थिति बढ़ा सकती है दिक्कत
जोगी कांग्रेस मरवाही उप चुनाव से बाहर इसके बावजूद जोगी परिवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में डटी है। कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी सप्ताहित बाजारों में लोगों से न्याय मांगते हुए घूम रही है। वहीं मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी कार्यकर्ताओं के जोगी परिवार के साथ हुए अन्याय की जानकारी दे रहे हैं। अगर प्रचार रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है। इससे दोनों पार्टी अपना अपना नफा नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।

Home / Bilaspur / मरवाही उपचुनाव: जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा, कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो