20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर के उपर मानसून द्रोणिका, दिनभर धूपछांव का दौर,दोपहर में हुई हल्की बारिश, बढी उमस और गर्मी

बिलासपुर. मानसून द्रोणिका के कांकेर के उपर से गुजरने के कारण रविवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्र में सुबह से शाम तक धूप छांव का दौर चला। इस बीच दोपहर में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिलने के कारण लगातार उमस और गर्मी से लोग हलाकान रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
कांकेर के उपर मानसून द्रोणिका, दिनभर धूपछांव का दौर,दोपहर में हुई हल्की बारिश, बढी उमस और गर्मी

कांकेर के उपर मानसून द्रोणिका, दिनभर धूपछांव का दौर,दोपहर में हुई हल्की बारिश, बढी उमस और गर्मी

रविवार को सुबह से आकाश मेघमय रहा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक धूप छाव का दौर चला। दोपहर 3 बजे आकाश मेघमय हुआ और हल्की बारिश हुई।इसके बाद शहर समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फिर से धूप खिल गई और उमस और गर्मी बढ़ने से लोग हलाकान होते रहे। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका दौसा, रतलाम, बैतूल, ब्रम्हपुरी , कांकेर, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा के उपर फैला है। 24 जुलाई को दक्षिण मध्य और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने और मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।


प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान

शहर- तापमान
रायपुर- 30.2

बिलासपुर-30.4
पेण्ड्रा-30.3

अंबिकापुर-30.7
जगदलपुर- 27.7

दुर्ग-32.2
राजनांदगांव-30.0