CG Weather Forecast : प्रदेश में मानसून के सिस्टम के कमजोर पढ़ने से तापमान बढ़ा है। परन्तु पिछले 24 घंटे में कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
बिलासपुर. प्रदेश में मानसून के सिस्टम के कमजोर पढ़ने से तापमान बढ़ा है। परन्तु पिछले 24 घंटे में कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। जिसके कारण अच्छी बारिश होने की सम्भावना है। बारिश होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है ।
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणीका माध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम
बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। सुबह से दोपहर 12 बजे तक धूप खिली रही और इसके बाद आकाश मेघमय हो गया, हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद फिर से आसमान साफ हो गया। इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई।
लगातार भटक रहे मानसून को बिलासपुर लौटने के आसार दिखने लगे हैं। बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव आया। सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई और दोपहर करीब 1 बजे आकाश मेघमय हो गया। पिछले कुछ दिनो से जारी तापमान में बढ़ोतरी के बीच बुधवार को आकाश करीब डेढ़ घंटे तक मेघमय रहा।
इस बीच हल्की बारिश हुई। इसके बाद फिर से आकाश साफ हो गया। इसका असर तापमान पर पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से धूप खिलने के कारण उमस और गर्मी बढ़ी रही, लेकिन हल्की बारिश के बाद लोगों ने इससे थोड़ी राहत महसूस की।