5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता की मां काली व मां दुर्गा के स्वरूप में भक्तों को माता सोलापुरी ने दिए दर्शन

श्रीश्रीश्री सोलापुरी माता पूजा समिति सिरगिट्टी का आयोजन, माता के दर्शन व पूजन के लिए पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

2 min read
Google source verification
Chaitra navratri

बिलासपुर . श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव सिरगिट्टी में शनिवार की शाम माता सोलापुरी ने अपने भक्तों को कोलकाता की काली मां व दुर्गा के रूप में दर्शन दिए। माता के अद्भुत व अलौकिक रूप के दर्शन कर भक्तों ने माता की जयकारे लगाते हुए भक्ति की। पूजन पंडाल में महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी पूजन में पहुंचे। हर कोई माता के आकर्षक रूप को निहारकर सुख-समृद्धि की कामना करता रहा।

श्रीश्रीश्री सोलापुरी माता पूजा समिति सिरगिट्टी शुभम विहार में माता की पूजा विधि-विधान से की जा रही है। शनिवार की शाम शहर के लोगों ने कोलकाता के मां काली व दुर्गा के दर्शन कर खुद को धन्य किया। पुजारी टी भास्कर राव द्वारा गिली हल्दी से माता की मूर्ति तैयार की गई। मंत्रोच्चारण के साथ पुजारियों द्वारा शंखनाद, ढफली की थाप के बीच मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना करते हुए माहौल को भक्तिमय किया गया। इस अवसर पर एन गोविंद राजू, जी राजा राव, बी रामा राव, यू मुरली राव, के भवानी शंकर, एन रमनामूर्ति, डी सुरीबाबू, जी इंगोले, गायत्री दुबे, सतनाम सिंह खनूजा, सुंदर सिंह, मनोज दुबे, भृगु अवस्थी, बलराम देवांगन, श्याम सुंदर तिवारी, राजाराम सुशील कुमार, पवन साहू, कविता सिंह, सुखपाल सिंह, सुशांत समांता, जे दमयंती, एस सूर्यकुमार, एमआर आनंद, जी गनपत राव, डीवीएस प्रसाद, के चिरंजीवी राव, अप्पा राव, गंगू राम साहू, थामेश पटेल, सुखपाल सिंह, सुशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आज होगी महाकुंभम पूजा: रविवार को श्री सोलापुरी माता पूजा का समापन महाकुंभम पूजा के साथ होगा। दोपहर १२ बजे माता को २१ प्रकार का महाभोग लगाया जाएगा। यह भोग बी सुब्बा राव एनई कॉलोनी निवासी द्वारा प्रसाद किया जाएगा। महाभोग इसलिए किया जाता है क्योंकि माता को ७ दिनों की पूजा में भोग चढ़ाया जाता है। लेकिन यह भोग अपर्याप्त होता है। इसकी भरपाई के लिए इस महाभोग का आयोजन किया जाता है।