9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भौतिक विलासिता दिखाने अभिभावक थमा रहे नव निहालो के हाथ रफ्तार बाइक, 21 पर गिरी कार्रवाई की गाज

- कोर्ट से चलानी कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे अभिभावक. 21 किशोर पर कार्रवाई- यातायात की पाठशाला के तहत पुलिस ने चलाया था जागरूकता अभियान, स्कूलो में हो रही एजूकेशन क्लास

3 min read
Google source verification
Parents are handing over the speedy bike to Nav Nihalo to show physica

भौतिक विलासिता दिखाने अभिभावक थमा रहे नव निहालो के हाथ रफ्तार बाइक, 21 पर गिरी कार्रवाई की गाज

बिलासपुर. 18 वर्ष से कम उर्म के बच्चो को बाइक या तेज रफ्तार गाड़िया चलाने से रोकने लिए यातायात पुलिस ट्रैफिक की पाठशाला से लेकर स्कूलों में 200 से अधिक कक्षाएं आयोजित कर चुकी है। नए शिक्षा सत्र में ट्रैफिक पुलिस फिर से एजुकेशन क्लास चलाने की योजना बना रही है। इसके ठीक विपरित कुछ ऐसे भी अभिभावक है, जो बच्चो के हाथ में तेज रफ्तार गाड़ियों की कमान सौंप कर बच्चों व दूसरो की जान जोखिम में डालने में लगे हुए है। यातायात पुलिस की औचक कार्रवाई में 21 किशोर को गाड़ी चलाते हुए पकड़ा और कोर्ट चालन करते हुए बच्चे व उनके अभिभावको को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जागरूकता अभियान के बाद भी अभिभावक बच्चो को गाड़ी दे कर बच्चो की जींदगी के साथ ही दूसरो की जींदगी भी जोखिम में डाल रहे है। ऐसे अभिभावको पर न्यायालय से कठोर से कठोर कार्रवाई करने की अपील भी कर रही है।

दो सौ से अधिक एजुकेशन क्लास

बिलासपुर यातायात विभाग यातायात सप्ताह के साथ ही साल के 365 दिनो में शासकीय व निजी स्कूलो में कई शिफ्ट में ट्रैफिक एजुकेशन का आयोजन करता है। वर्ष 2022 में यातायात पुलिस ने 2 सौ स्कूल में यातायात शिक्षा के तहत 2 सौ क्लास का आयोजन कर बच्चो को गाड़ी न चलाने व यातायात के नियमों का पालन करने सभी का योगदान होने की बात समझाई थी। बच्चो से सवाल जवाब के माध्यम से पुरस्कार भी वितरण किए थे।

जिला सेफ्टी सेल लगातार कर रहा जागरूक
बिलासपुर यातायात विभाग का जिला सेफ्टी सेल टीम के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडेय अपनी टीम के साथ चौक चौराहो में नुक्कड नाटक का आयोजन कर रहे है। यातायात का जिला सेफ्टी सेल विभाग बच्चो व बड़ो के बीच जागरूकता अभियान चला रहा है बावजूद इसके अभिभावक अपनी व्यस्थता व वैभव का प्रदर्शन करने बच्चो को गाड़ी देकर यातायात के नियमों की धज्जिया उडा रहे है।

यातायात पुलिस शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार अभियान चला कर बच्चो व बड़ो को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। जिन पर समझाइस का असर नहीं हो रहा हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

संजय साहू, डीएसपी यातायात बिलासपुर

अभिभावको में यह बात घर कर कई है कि रुपए देकर वह छूट सकते है, रुपयों की वेल्यू लोगो में नहीं रह गई है। जब तक कानून का कड़ाई से पालन नहीं कराया जाएगा, अभिभावक व बच्चे ऐसी गलती दोहराते रहेंगे।, पुलिस का काम कार्रवाई करना है, लेकिन पुलिस जागरूकता कार्यक्रम चला कर हमारी सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है। यहां लोग अधिकारों की बात तो करते है, लेकिन कर्तव्य की बात नहीं करना चाहते। नियम हमारी और अपनी की सुरक्षा के लिए बने है इनका पालन करना सभी की जिम्मदेरी होनी चाहिए।

विद्या गोवर्धन, समाजसेवी