अगर किसी कॉलेज को आवश्यकता होती है तो वह अपने डैशबोर्ड से री-ओपन रिक्वेस्ट भेज सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृति मिलने पर ही पोर्टल दोबारा खोला जा सकेगा। जिन महाविद्यालयों में नए कोर्स शुरू हो रहे हैं या जो हाल ही में विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए हैं, वे अपनी जानकारी पोर्टल में अपडेट करें। एडमिशन के इच्छुक छात्र समय पर ऑनलाइन पंजीयन करें और दस्तावेजों को तैयार रखें।