
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन बिलासपुर, शुरू हुई तैयारी
बिलासपुर. रेलवे बोर्ड के नए आदेश के अनुसार उप भारतीय राजमार्गो के सभी स्टेशनों पर रोशनी के स्तर में सुधार करने का निर्देश जारी किया है। उप भारतीय राजमार्गो में ३४ स्टेशनों को चुना गया है इसमें बिलासपुर का नाम भी शामिल है।
इन ३४ स्टेशनों में फरवरी २०१८ तक दूधिया रोशनी से जगमगाने सभी जो हेडक्वार्टर को लेटर जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए २८ फरवरी २०१९ तक का लक्ष्य रखा है। इसके सभी जोन के महाप्रबंधकों को खत जारी कर कार्य को जल्द से जल्द अमल में लाने का निर्देश भी दिया है। मालूम हो कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में एयरपोर्ट के मानकों के आधार पर रेलवे स्टेशोनों को विकसित करने की योजना पर भारतीय रेलवे कार्य कर रहा है। प्रथम चरण में ३४ स्टेशनों में रोशनी स्तर में सुधार कार्य किया जाना है इसमें बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है।
वर्तमान व्यवस्था
रेलवे स्टेशन में लाइटिंग की व्यवस्था तो है लेकिन वह अपेक्षा के अनुसार अनुसार काफी कम है। वीआईपी गेट व तीन नम्बर में तो लाइट की व्यवस्था है लेकिन इसके ठीक सामने बुधवारी बाजार रुट के पार्र्किं ग एरिया में अंधेरा रहता है।
कहां कहां किन मानकों के अधार पर होगी रोशनी
रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार प्रतीक्षालय कक्ष, पूछताछ सह रोसोरवेशन कार्यालय, काउंटर, ओपन प्लेटफॉर्म, कवर प्लेटफ़ॉर्म में मानक अनुसार १५० से २०० एलयूएक्स क्षमता की लाइटे लगाएगी।
....................................................
सारनाथ 12 घंटे व रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 10 घंटे लेट, मरम्मत कार्यों से कई ट्रेनें प्रभावित
बिलासपुर. सारनाथ एक्सप्रेस के लेटलतीफी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ट्रेन रोजाना अपने निधारित समय से घंटों लेट चल रही हंै। शनिवार को भी सारनाथ एक्सप्रेस १५ घंटे देरी से बिलासपुर पहुंची थी। रविवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से १२ घंटे विलम्ब से चल रही है। तो वहीं रक्सौल से हैदराबाद के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन ०७००६ जिसके बिलासपुर पहुंचने का समय रविवार की सुबह ५.२५ की जगह सोमवार को ६.३१ बजे आने की संभावना है। यह ट्रेन अपने निधारित समय से लगभग १३ घंटे की देरी से चल रही है। उल्लेखनीय है कि ट्रैक की मरम्मत कार्यों के चलते सोमवार को इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12856) 2 घंटे देरी चलेगी।
Published on:
26 Nov 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
