2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर 7 दिन का महाउत्सव, 1994 में स्थापित मंदिर बना आस्था का केंद्र, भक्ति में डूबा शहर

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर गुरुवार को शहर पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आएगा। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां सुबह से ही पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

2 min read
Google source verification
हनुमान जन्मोत्सव पर 7 दिन का महाउत्सव (फोटो सोर्स- photo- Adobe Stock)

हनुमान जन्मोत्सव पर 7 दिन का महाउत्सव (फोटो सोर्स- photo- Adobe Stock)

Hanuman Jayanti 2026: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को पूरे शहर में भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर बिलासपुर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और भंडारा होगा।

मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस बार खास बात यह है कि शहर के कई मंदिरों में एक दिन नहीं, बल्कि 7 दिनों तक लगातार महोत्सव चलेगा, जिसमें रोज अलग-अलग प्रकार के भोग और प्रसाद वितरण किए जाएंगे। हनुमान जयंती के मौके पर आज पूरा शहर भक्ति में डूबा नजर आएगा। सुबह से रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी और शहर जयकारों से गूंज उठेगा।

अल्का एवेन्यू में प्रभात फेरी से भक्ति की शुरुआत

  • उस्लापुर स्थित अल्का एवेन्यू में
  • सुबह 6 बजे प्रभात फेरी
  • 8 बजे हवन-पूजन
  • शाम 5 बजे सुंदरकांड
  • 7 बजे भजन संध्या
  • 8.45 बजे भंडारा

तिलक नगर : 56 भोग रहेगा आकर्षण

  • तिलक नगर हनुमान मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 5.30 बजे दुग्धाभिषेक
  • 7.30 बजे शृंगार आरती
  • 10 बजे से प्रसाद वितरण
  • शाम 4 बजे सुंदरकांड
  • रात 7.30 बजे महाआरती और 56 भोग

फूल बाजार में 7 दिन का आयोजन, रोज बदलेगा मेन्यू

  • जेल चौक फूल बाजार स्थित मंदिर में 2 से 7 अप्रैल तक लगातार आयोजन होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है। हर दिन अलग भंडारा रखा गया है-
  • 2 अप्रैल: पोहा, हलवा, जीरा राइस, कढ़ी-चना, आइसक्रीम, पूड़ी-सब्जी
  • 3 अप्रैल: लेमन राइस
  • 4 अप्रैल: खिचड़ी
  • 5 अप्रैल: सूजी हलवा
  • 6 अप्रैल: खीर
  • 7 अप्रैल: हवन और पूड़ी-सब्जी'

इन स्थानों पर भी रहेगा खास आयोजन

  • काली बाड़ी (रेलवे क्षेत्र): सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण
  • लाल खदान हनुमान मंदिर: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर भंडारा
  • सीएमडी चौक स्थित हनुमान मंदिर: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर भंडारा

सिलपहरी में निकलेगी शोभायात्रा, पूरे गांव में करेगी भ्रमण

बिल्हा के ग्राम पंचायत सिलपहरी में हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा महावीर हनुमान मंदिर सिलपहरी से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करेगी। कार्यक्रम में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन तथा डीजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष व सरपंच टीकाराम यादव ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

1994 में गोलबाजार में हनुमान मंदिर की हुई थी स्थापना

गोलबाजार में हनुमान मंदिर की स्थापना 1994 में पीपल के पेड़ के नीचे की गई थी। मंदिर समिति के अनुसार, हाल ही में इसका पुनर्निर्माण कराया गया है, जिसमें ओडिशा और राजस्थान के कारीगरों ने मंदिर को भव्य स्वरूप दिया है।

महाआरती, हवन और सुंदरकांड का आयोजन

गोलबाजार में हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन होगा। इसमें सुबह 8.30 बजे महाआरती, दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव, शाम 4 बजे हवन-पूजन, रात 7.30 बजे सुंदरकांड पाठ और महाआरती होगी। मंदिर समिति के अनुसार, यहां हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।