
पहले खुद पालन करें... पुलिस ने अपने ही स्टाफ पर लिया एक्शन, 24 पुलिसकर्मियों पर हेलमेट नहीं पहनने पर चालान(photo-patrika)
Traffic Challan: सड़क पर निकलते ही ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ हेलमेट, सीट बेल्ट और सिग्नल तक ही सीमित रहता है। लेकिन हकीकत यह है कि ट्रैफिक नियमों की सूची इससे कहीं लंबी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे 30 से ज्यादा नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर चालान तय है, चाहे गलती छोटी ही क्यों न लगे।
दरअसल, रोजमर्रा की जल्दबाजी और लापरवाही में लोग कई ऐसे नियम तोड़ देते हैं, जिन्हें वे गंभीर मानते ही नहीं। लेकिन यही छोटी गलतियां सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ केस तक हो सकता है।
रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर के मुताबिक, सड़क सुरक्षा सिर्फ ट्रैफिक पुलिस नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ छोटे नियम भी उतने ही जरूरी हैं। जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बनती है। नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।
1 अप्रैल से मैनुअल चालान बंद, छत्तीसगढ़ में केवल ऑनलाइन ही होंगे जमा- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में वित्तीय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल 2026 से सभी जिला कोषालयों में मैनुअल सिस्टम के माध्यम से चालान जमा करना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और अब केवल ऑनलाइन चालान ही स्वीकार किए जाएंगे… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
02 Apr 2026 01:10 pm
Published on:
02 Apr 2026 01:10 pm
