
बिलासुपर पुलिस की खातिरदारी देख आदतन बदमाश ने कहां नहीं करूगा अब अपराध
बिलासपुर. निराला नगर निवासी गिरीश पिता सूरज प्रसाद पाण्डेय (52) वकालत सीख रहे हैं। गिरिश ने थाने पहुंच कर क्षेत्र के आदतन बदमाश पर गुरुवार तड़के दरवाजा खट खटाते हुए गाली गलौज व प्रोफेसर पिता से मारपीट कि शिकायत की थी। पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र का आदतन बदमाश है, जो पूर्व में कट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उस दौरान आरोपी ने बाला ठाकुर से कट्टा खरीदने की बात एसीसीयू से कही थी।
लगभर साल भर पूर्व पिस्टल के साथ गिरफ्तार ओम सोनी पिता राजेश सोनी (19) ने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम में अपनी एक पोस्ट वायरल की थी। वायरल पोस्ट में ओम सोनी रिवाल्वर तानने का पोज देकर अपने फ्लोवर के बीच एक अलग पहचान बना वहवाही लूटने का प्रयास कर रहा था। पुलिसिया कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद एक बार फिर आदतन बदमाश ने अपने दोस्त कमल सोनी उर्फ कमल कश्यप पिता केके कश्यप (19) व नानू पिता बल्लू निषाद (20) निवासी राम किराना दुकान से पीछे चिंगराजपारा के साथ गुंडागर्दी व लोगो के घरो में पत्थरबाजी कर रहा है।
गुरुवार तड़के 3-4 बजे आरोपियों ने प्रोफेशर व उसके शिक्षक बेटे के घर पर पत्थरबाजी की वही विरोध करने पर पिता पुत्र की पिटाई भी कर दी। बेटे गिरिश पांडेय की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने जब ओम व उसके साथियों को गिरफ्तार किया तो सभी पुलिस के आगे रहम की भीख मांगते हुए दुबारा ऐसी हरकत न करने का राग अलापने लगे। पुलिस की गिरफ्त में आए ओम सोनी पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ता कर अपील करता रहा की बिलासपुर पुलिस अपराधियों की अच्छे से खातिर दारी करती है। अपराध की राह में न जाए, कभी भी ऐसा काम न करे जिससे बिलासपुर पुलिस को अपके दरवाजे तक आना पड़े। पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर गिडगिड़ाता हुआ ओम सोनी अपने किए पर शर्मिंदगी महसूस करता हुआ वीड़ियों पर माफी मांगता रहा।
जाति बताई गलत पुलिस को
तारबाहर पुलिस ने मारपीट व पत्थरबाजी के आरोप में ओम सोनी के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कमल कश्यप पिता केके कश्यप ने पुलिस को अपना नाम कमल सोनी पिता केके सोनी होना बताया। गलत जाति बताने की जानकारी लगते ही तारबाहर पुलिस ने कमल कश्यप पर गलत जानकारी देने की धारा 201 के तहत भी अपराध दर्ज किया है।
अधिवक्ता व प्रोफेसर पिता के घर में पत्थरबाजी व मारपीट करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। उस पर अलग से धारा भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संदीप पटेल, सीएसपी सिविल लाइन
Published on:
28 May 2023 12:53 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
