17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के विधायकों व छाया विधायकों की रिक्मेंडेशन पर बन रहे श्रम मित्र, 50 अनुशंसाएं श्रम विभाग पहुंचीं

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं को मजदूरों तक पहुंचाने के लिए श्रम मित्र बनाए जा रहे हैं। श्रम मित्र उन्हीं को बनाया जा रहा है जिनका पहले से श्रमिक योजना में पंजीयन रहना अनिवार्य है। इन श्रम मित्रों की नियुक्ति की कोई अवधि तय नहीं है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय भाजपा से जुडे़ लोगों को श्रम मित्र बनाया गया था।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस के विधायकों व छाया विधायकों की रिक्मेंडेशन पर बन रहे श्रम मित्र, 50 अनुशंसाएं श्रम विभाग पहुंचीं

कांग्रेस के विधायकों व छाया विधायकों की रिक्मेंडेशन पर बन रहे श्रम मित्र, 50 अनुशंसाएं श्रम विभाग पहुंचीं

बिलासपुर. जिले में श्रम मित्रों की नियुक्ति कांगे्रस के विधायकों व छाया विधायकों की अनुशंसाओं पर किया जा रहा है। अब तक जिले में श्रम विभाग को 50 अनुशंसाएं की जा चुकी हैं। नगर निगम के हर 12 वार्ड में 5 श्रम मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं को मजदूरों तक पहुंचाने के लिए श्रम मित्र बनाए जा रहे हैं। श्रम मित्र उन्हीं को बनाया जा रहा है जिनका पहले से श्रमिक योजना में पंजीयन रहना अनिवार्य है। इन श्रम मित्रों की नियुक्ति की कोई अवधि तय नहीं है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय भाजपा से जुडे़ लोगों को श्रम मित्र बनाया गया था। राज्य में सरकार बदलने के बाद अब कांगे्रस से जुडे़ लोगों को श्रम मित्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

एक कार्ड में दस रुपए कमीशन

श्रम मित्र द्वारा किसी श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीयन कराने पर उसे प्रत्येक कार्ड में कमीशन दस रुपए दिया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार में प्रत्येक कार्ड के पंजीयन पर ५० रुपए की राशि दी जाती थी। पूरे जिले में नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों में अलग-अलग श्रम मित्र बनाएं जाएंगे।

विधायक व हारे प्रत्याशी की अनुशंसा से बनेंगे

जिले में कांगे्रस के विधायक जिन क्षेत्रों से जीते हैं, उनके निर्वाचन क्षेत्र में उन्हीं की अनुशंसा पर श्रम मित्र बनाएं जाएंगे। जिन क्षेत्रों में कांगे्रस के विधायक के प्रत्याशी रहे और चुनाव हार गए हैं, उनकी अनुशंसा उस क्षेत्र के नगरीय निकाय, पंचायतों में मान्य होगी।

हर निकाय में 5 श्रमि मित्र

जिले के नगर निगम के हर 12 वार्ड में 5 श्रम मित्र की नियुक्ति होगी। इसी प्रकार नगर पालिका और नगर पंचायतों में 5-5- श्रम मित्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र में पांच श्रम मित्र की नियुक्ति की जाएगी।

50 श्रम मित्र की अनुशंसा

जिले में विधायकों ने अब तक 50 श्रम मित्र बनाने की अनुशंसा की है। सभी अनुशंसाओं पर अंतिम निर्णय शासन लेगी।

-ज्योति शर्मा, प्रभारी एएलसी,बिलासपुर