29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sita Navami: सीता नवमी आज: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत

Sita Navami 2021: सीता नवमी पर्व आज 21 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि वैशाख माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मां सीता का भूमि से प्राकट्य हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
Sita Navami 2021

Sita Navami: सीता नवमी आज: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत

बिलासपुर. Sita Navami 2021: सीता नवमी पर्व आज 21 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि वैशाख माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मां सीता का भूमि से प्राकट्य हुआ था। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता सीता का पूजन करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

सीता नवमी का महत्व
देवी सीता को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। देवी सीता धैर्य और समर्पण की देवी मानी जाती हैं। इसलिए इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और माता सीता की पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत और पूजा करने से तीर्थयात्राओं और दान- पुण्य का कई गुणा फल प्राप्त होता है। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सीता नवमी पूजा विधि
सूर्योदय से पहले उठ जाएं। इसके बाद धरती माता को प्रणाम कर जमीन पर पैर रखें। स्नान करने के बाद माता सीता का पूजन करें। रोली, अक्षत, कलावा चढ़ाकर भोग लगाएं।

दुर्गाष्टमी मनाई गई
गुरुवार को दुर्गाष्टमी मनाई गई। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं। घरों में मां दुर्गा की आराधना की गई। कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई।

Story Loader