27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: इस जिले में दो सड़क कार्यों के लिए 65.77 करोड़ रुपये स्वीकृत, आवागमन होगा आसान

सड़क को मिलेगा नया जीवन (photo source- Patrika)

सड़क को मिलेगा नया जीवन (photo source- Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर जिला मुंगेली से सल्फा मोतिमपुर धुमा अमलडीहा मार्ग के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण करने के लिए लम्बाई 22.50 किलोमीटर के लिए 45 करोड़ 25 लाख 66 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

इसी तरह से जिला बिलासपुर के कोनी मोपका बायपास मार्ग लम्बाई 13 किलोमीटर फोरलेन निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।

धमतरी को बड़ी सौगात

वहीं रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन सुगम कराने धमतरी जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में धमतरी जिले के मेघा से खैरझिटी मार्ग लंबाई 3.50 किलोमीटर ग्रामीण सड़के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गयें हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग