
गरमायी सियासत: सियाराम-संतोष मिले पुनिया से, अजीत जोगी ने कहा जिसको जाना है वह चले जाएं
बिलासपुर. विधानसभा चुनाव हारने के बाद जकांछ के दो प्रत्याशियों ने कांग्रेस में वापसी के लिए दिल्ली में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की। वहीं इस मामले को लेकर जकांछ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा जिसको जाना है वह चले जाएं, मैं किसी को रोकने का प्रयास नहीं करुंगा। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जकांछ कार्यकर्ताओं को सहयोग नहीं मिला था, जिसके कारण वे कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।
बिल्हा विधान सभा जकांछ प्रत्याशी सियाराम कौशिक तखतपुर विधान सभा के प्रत्याशी संतोष कौशिक ने एक शादी में शामिल होने के बहाने दिल्ली गए। वहां छग प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात कर कांग्रेस में वापसी की बात कही। पुनिया ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर प्रवेश कराने की बात कही। बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने बताया पुनिया ने उस दिन के बाद अभी तक यह नहीं बताया है कि हमें कांग्रेस प्रवेश कब दिलाएंगे। बस उसी का इंतजार है। इधर जकांछ के सुप्रीमो अजीत जोगी से पूछा गया कि जकांछ से पांच लोग कांग्रेस वापसी कर रहे हैं। तब उन्होने कहा जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता, जिसको जाना है वह चले जाएं, मैं किसी को रोकने वाला नहीं है। वहीं प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से कहा वे मुलाकात किए हैं हमने कुछ लोगों को छोड़कर पहले से ही दरवाजा खोल रखा है। उल्लेखनीय है कि सियाराम कौशिक तकनीकी तौर पर अभी भी कांग्रेस में ही हैं।
अभी भी जोगी का प्रभाव वाला जिला मानते : पूरे प्रदेश में यह चर्चा का विषय रहा है कि कांग्रेस को बिलासपुर व मुंगेली विधान सभा में करारी शिकस्त मिली है। 9 विधान सभा सीटों में बिलासपुर, तखतपुर, कोटा, मरवाही, लोरमी जैसी महत्वपूर्ण सीट जोगी के खाते में चली गयी। शेष जहां भाजपा जीती वहां जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस का वोट काटा। इसलिए लोग इस जिले को अभी भी जोगी का प्रभाव वाला जिला मानते हैं।
क्या बताएं, बताने के लायक नहीं छोड़ा : बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने पत्रिका से कहा कि दिल्ली में पुनिया से मुलाकात कांग्रेस में वापसी के लिए मिले थे। पुनिया ने कहा राहुल गांधी और छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछकर बताएंगे। इसके बाद दोबारा फोन नहीं आया है। ज्वाइन करने का आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जकांछ छोडऩे के सवाल पर कहा क्या बताएं, बताने के लायक नहीं छोड़ा सब प्रभु जानते हैं।
मैं और सियाराम मिले थे : दिल्ली में संतोष कौशिक और सियाराम अन्य पुनिया से मुलाकात कर कांग्रेस वापसी की बात कही थी। कांग्रेस प्रवेश की तारीख नहीं बताई गई है। वैसे हम लोग कांग्रेस प्रवेश की पूरी तैयारी कर लिए हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का स्वागत किया था। बस प्रवेश के फोन आने का इंतजार किया जा रहा है।
ब्रजेश साहू ने जकांछ से दिया त्यागपत्र : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से बिलासपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे ब्रजेश साहू ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी प्रमुख अजीत जोगी को भेजे त्यागपत्र में साहू ने कहा कि चुनाव में पार्टी सुप्रीमो ने एक बार भी क्षेत्र में प्रचार करने नहीं आए। कुछ पदाधिकारियों ने भितरघात किया। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर से बाहर काम किया। उधर छजकां के प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि ब्रजेश साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
चर्चा करने के बाद कराया जाएगा कांग्रेस प्रवेश : जो हमारे काम के लायक होगें उनको लिया जाएगा। सभी के लिए दरवाजा नहीं खोला गया है। जो जो हमारे संपर्क में है उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। छग के मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद कांग्रेस में प्रवेश कराया जाएगा। लेकिन इसके लिए तिथि फायनल नहीं की गयी है।
पीएल पुनिया, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस
उन्हें रोकने का प्रयास नहीं करुंगा : फिलहाल दिल्ली में हूं ाोक सभा की तैयारी के लिए आया हूं कौन- कौन पार्टी छोड़ रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। मैने एक सिद्धांत को लेकर अलग पार्टी बनायी है, जो जाना चाहते हैं वे चले जाएं उन्हें रोकने का प्रयास नहीं करुंगा।
अजीत जोगी, सुप्रीमो जकांछ
Published on:
20 Jan 2019 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
