बाइक में ओडिसा गांजा लेकर बाइक से सडक मार्ग होते हुए अनूपपुर जा रहे युवको की सूचना बिल्हा पुलिस को मिली। पुलिस ने दगौरी फाटक के पास घेराबंदी कर बाइक सवार युवको को हिरासत में लेकर बैग व पूट्ठा काटून की तलाशी ली तो आरोपियों के पास से पुलिस को 20 किलो गाजां मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवि पिता कामता प्रसाद नापित (22) निवासी वार्ड नं 16 उपर टोला चोरभटठी जैतहरी जिला अनूपपुर,शिवम कुमार पिता विजय सिंह राठौर (19) निवासी वार्ड नं 9 अमहाटोला पाटन जैतहरी जिला अनूपपुर व 16 वर्षीय दो किशोर होना बताया। पुलिस ने आरोपियों से बाइक क्रमांक सीजी 10 पी 8571 व एमपी 65 जेडबी 0498 के साथ 20 किलो गांजा बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बाक्स-- ओडिशा से रायपुर दगौरी होते हुए जाने वाले थे अनूपपुर आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि चारो बाइक से गांजा लेने के लिए ओडिशा पहुंचे थे। जाने के दौरान बिलासपुर से दगौरी के रास्ते रायपुर और आगे महासमुंद होते हुए ओडिसा में दाखिल हुए थे। जाने के दौरान आरोपियों ने रैकी देखा की ग्रामीण रास्ते में पुलिस की चौकसी नहीं है, उन्होंने सोचा पुलिस को चकमा देकर आसानी से सभी निकल जाएगें। वापसी के दौरान आरोपियों ने दगौरी फाटक वाला रास्ता पकड़ा था, मुखबिरी होने की वजह से आरोपी धरे गए।