9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में की राशि अंतरित

जिले में कुल 3492 हितग्राहियों को उनके खाते में 9 करोड़ 99 लाख 64 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया

Google source verification

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से शुक्रवार को बटन दबाकर बिलासपुर सहित पूरे राज्यभर के बेरोजगारी भत्ता योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m614p

इसमें बिलासपुर जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत कुल 1 करोड़ 17 लाख 10 हजार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 करोड़ 99 लाख 64 हजार रूपए की राशि शामिल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m614s

इस कार्यक्रम में जिला कार्यालय बिलासपुर से महापौर रामशरण यादव, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, नगर निगम के सभापति शेख नजीरूद्दीन, कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और युवा वर्चुअली शामिल हुए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m614v

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बेरोजगारी भत्ता योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी को रोजगार मिले और सभी जरूरतमंदों और गरीबों को पक्का आवास मिले, इसके लिए हम कृत संकल्पित हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m614y

शासन द्वारा आज हर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। निश्चित ही गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प आज साकार हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को रोजगार के लिए ऑफर लेटर भी प्रदान किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m6150

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में बेरोजगारी भत्ता के तहत अब तक कुल 10 हजार 808 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें से कुल 6884 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। वहीं जून माह में 1048 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m6152

आज के कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत कुल 1 करोड़ 17 लाख 10 हजार की राशि का अंतरण किया गया। वहीं प्लेसमेंट कैंप के द्वारा 148 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसके साथ ही 167 हितग्राही रुचि अनुसार विभिन्न कार्य के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m6155

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में कुल 3492 हितग्राहियों को उनके खाते में 9 करोड़ 99 लाख 64 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m6156

इसमें 1281 हितग्राहियों के प्रथम किस्त की राशि 3 करोड़ 20 लाख 98 हजार रू., 1013 हितग्राहियों के द्वितीय किस्त की राशि 4 करोड़ 7 लाख 36 हजार रू., 423 हितग्राहियों के तृतीय किस्त की राशि 1 करो? 61 लाख 90 हजार रू. एवं 775 हितग्राहियों के चतुर्थ किस्त की राशि 1 करोड़ 9 लाख रूपए शामिल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m6159
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m615b