5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की मुख्य सड़क खून से हुई लाल, एक बहन की मौके पर मौत दूसरी गंभीर रूप से हुई घायल

- हाइवा चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, साली की मौके पर मौत पति पत्नी घायल - दलायबंद में हुआ दिल दहला देने वाली दुर्घटना , बिलासपुर से अकलतरा घर लौट रहा घायल

2 min read
Google source verification
The main road of the city turned red with blood, one sister died on

शहर की मुख्य सड़क खून से हुई लाल, एक बहन की मौके पर मौत दूसरी गंभीर रूप से हुई घायल

बिलासपुर. पत्नी व साली को लेकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज तरफ्तार हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दिया। दुर्घटना में घायल साली की मौके पर ही मौत हो गई, वही पति पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले में मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सोमवार सुबह 6.45 बजे पकरिया अकलतरा निवासी सनत कुमार पिता छतराम साहू (58) अपनी पत्नी अनिता साहू व साली शारदा देवी के साथ अकलतरा जाने निकले थे। बाइक क्रमांक सीजी 11 एएन 0649 से दयालबंद शितला मंदिर के सामने पहुंचे थे। इस दौरान गांधी चौक की ओर से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 7370 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया।

दुर्घटना में शारदा व अनिता दोनों वही गिर गए व बाइक चला रहा सनत कुमार कुछ दूर फेका गया। मौके पर मौजूद लोगो ने हाइवा चालक को पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपी चालक ने अपना नाम अभिषेक कुमार केंवट ग्राम अर्जुनी अकलतरा होना बताया। मौके पर मौजूद लोगो ने घायलो को सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स में जांच के बाद चिकित्सक ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामल में गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नो एंट्री के बाद भी घडल्ले से चल रही भारी वाहन

शहर में सुबह 5 बजे से भारी वाहनो की नो एंट्री हो जाती है, बावजूद इसके गिट्टी व रेत ढोने के नाम पर भारी वाहन धडल्ले से फर्राटे भरते रहते है। इन भारी वाहनों की वजह से दुर्घटना होने की हर पल संभावना बनी रहती है। पुलिस नो एंट्री के बाद भी भारी वाहनों को रोकने का प्रयास नहीं कर रही है।

दयालबंद के बाद दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई व दो घायल हुए है। मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है। उत्तम साहू, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली