3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाह के समय लिए गए फेरे जीवन को बनाते हैं सुखमय

भगवान परशुराम सेवा समिति एवं हिन्दू मंच की ओर से सीएमडी कॉलेज मैदान में श्रीराम कथा के छठवें दिन राम-सीता विवाह की कथा सुनाई गई।

2 min read
Google source verification
bhagwat katha

विवाह के समय लिए गए फेरे जीवन को बनाते हैं सुखमय

बिलासपुर.भगवान श्रीराम व सीता का विवाह कोई आम विवाह नहीं है। यह तो भक्ति स्वरूपा मां सीता और ज्ञानमयी राम का मिलन है। विवाह के समय लिए जाने वाले सात फेरे व सात वचन गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाते हैं। पति व पत्नी दोनों को ही सात फेरे व सात वचनों को निभाना चाहिए। इससे उनके जीवन में कोई कष्ट नहीं होगा, जीवन में सदैव आनंद ही आनंद होगा। यह बातें शनिवार की शाम प्रसिद्ध संत चिन्मयानंद बापू ने सीएमडी कॉलेज मैदान में श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं से कही। भगवान परशुराम सेवा समिति एवं हिन्दू मंच की ओर से सीएमडी कॉलेज मैदान में श्रीराम कथा के छठवें दिन राम-सीता विवाह की कथा सुनाई गई।

कथावाचक संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि विश्ववामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचे। वे अपने गुरुदेव के लिए पूजा के फूल लेने राम-लक्ष्मण बगीचे में जाते हैं, जहां पहले से ही पूजा के फूल लेने के लिए माता सीता अपनी सखियों के साथ मौजूद रहती हैं। जैसे ही सीता की नजर भगवान राम पर पड़ती है, तो उन्हें बचपन में देवर्षि नारद की कही गई बात याद आती है। नारद ने सीता से बचपन में कहा था कि इस बगीचे में कोई भी पुरुष फूल तोडऩे के लिए नहीं आएगा और जब एक श्याम वर्ण पुरुष इस बगीचे में प्रवेश करेगा तो समझ लेना वहीं तुम्हारा जीवन साथी बनेगा।

IMAGE CREDIT: patrika

श्यामवर्ण भगवान श्रीराम को देखकर माता सीता समझ गईं कि यही हैं जो उनके जीवन साथी बनेंगे। संत चिन्मयानंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सभी संस्कार महत्वपूर्ण हैं। विवाह संस्कार व्यक्ति के गृहस्थ जीवन की शुरुआत होती है। इस अवसर पर मनोज तिवारी, राजा अवस्थी, चंद्रचूर्ण त्रिपाठी, उत्कर्ष दुबे, गोपाल दुबे, प्रिंस भाटिया, इंद्रपाल सिंह भाटिया, शैलेष पांडे, डॉ. आशुतोष तिवारी, सुभाष अग्रवाल, पुष्पा सैनी, रघुनाथ दुबे, डॉ.प्रदीप शुक्ला, डॉ.विवेक बाजपेयी, सुभाष अग्रवाल, पुष्पा माली, प्रफुल्ल शर्मा, अमित तिवारी, संदीप पांडे, रितेश शुक्ला, अशोक भंडारी, देवेन्द्र सिंह, जवाहर सराफ, ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।
राम-सीता विवाह की सजाई गई झांकी : कार्यक्रम में भगवान श्री राम व माता सीता के विवाहोत्सव की जीवंत झांकी सजाई गई। इस दौरान सीएमडी कालेज शासी निकाय के अध्यक्ष संजय दुबे ने पूजा अर्चना के बाद चिन्मयानंद बापू से आशीर्वाद लिया। भजनों के माध्यम से भक्ति में लीन होकर श्रद्धालु भजन गाते रहे।

Story Loader