
युवती को जबरन जंगल ले गया युवक फिर… होली के 19 दिन बाद हुआ खुलासा, जानें आखिर क्या हुआ उस रात(photo-patrika)
CG Rape News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में होली की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवती को जबरन वाहन में बैठाकर सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 22 मार्च को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घटना 3 मार्च की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की है। वह बन्नाक चौक स्थित एक दुकान के पास खड़ी थी, तभी ‘मझला’ नाम से पहचाने जाने वाला युवक वहां पहुंचा और घर छोड़ने का झांसा देकर जबरदस्ती उसे अपने वाहन में बैठा लिया।
आरोप है कि आरोपी युवती को गोखले नाला के आगे स्थित सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान उसने युवती के हाथ-पैर पकड़कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन युवती के विरोध और शोर मचाने पर वह सफल नहीं हो सका।
पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर शराब की बोतल से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल फोन, करीब 800 रुपए नकद, पर्स और अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद तबीयत खराब होने और डर के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। करीब 19 दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
24 Mar 2026 12:27 pm
Published on:
24 Mar 2026 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
