24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: मृत को जिंदा बनाकर बेच दी जमीन! बिलासपुर में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल उजागर, जानें पूरा मामला

Crime News: खाली पड़ी जमीनों को हड़पने के लिए भू-माफिया गैंग सक्रिय है। राजस्व विभाग को ऐसी 12 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की हेराफेरी की गई है।

2 min read
Google source verification
फर्जी रजिस्ट्रियों का बड़ा खुलासा (photo-patrika)

फर्जी रजिस्ट्रियों का बड़ा खुलासा (photo-patrika)

CG Crime News: बिलासपुर जिले में खाली पड़ी जमीनों को हड़पने के लिए भू-माफिया गैंग सक्रिय है। राजस्व विभाग को ऐसी 12 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की हेराफेरी की गई है। आरोप है कि मृत व्यक्ति को जिंदा और जिंदा को मृत दिखाकर नामांतरण कर जमीन बेच दी जा रही है।

मृत बताकर जमीन का फर्जी नामांतरण


सिरगिट्टी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 1928 के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कौशल प्रसाद ब्राह्मण को 2023 में 46 वर्षीय कौशल प्रसाद सूर्यवंशी बनाकर जमीन अपने नाम कर ली गई। इसके बाद पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई।

इस पूरे मामले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इसी तरह तोरवा क्षेत्र में एक दंपति को मृत बताकर उनकी जमीन का फर्जी नामांतरण कर दिया गया और बाद में उसे दूसरे लोगों को बेच दिया गया। मामला सामने आने पर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

निष्क्रिय पड़ी जमीनों पर माफिया की नजर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामलों में पटवारी और आरआई की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। भू-माफिया पहले वर्षों से निष्क्रिय पड़ी जमीनों का रिकॉर्ड खंगालते हैं, फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांतरण करा लेते हैं। इसमें भू-स्वामी को मृत तक बता दिया जाता है। राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर जमीनों की खरीदी-बिक्री शहर में धड़ल्ले से हो रही है।

आधार कार्ड बदलकर हो रही गड़बड़ी

जमीन से संबंधित दर्जनभर शिकायतें मिली हैं। कई मामलों में भू-स्वामी जिंदा है, लेकिन उसे मृत दिखाया जा रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि आधार कार्ड में गड़बड़ी कर फर्जीवाड़ा किया गया। सभी मामलों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनीष साहू, एसडीएम, बिलासपुर।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. पटवारी की कारगुजारियों से तहलका… फर्जी नामांतरण से लेकर शासकीय भूमि में हेराफेरी तक लगे गंभीर आरोप- कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर तहसील में पदस्थ पटवारी महावीर हिडको द्वारा किये गए राजस्व गड़बड़ी मामले में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बावजूद अब तक कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है। पटवारी पर न केवल अपने हल्का क्षेत्र, बल्कि अन्य पटवारी हल्कों में भी घुसपैठ कर फर्जी नामांतरण, शासकीय भूमि का बटांकन, और किसान पत्र जैसे दस्तावेजों में हेराफेरी के गंभीर आरोप हैं… पूरी खबर पढ़े

2. महापौर का नाम तो लिखा पर बुलाना भूल गए, जिला प्रशासन की बड़ी चूक पर मचा बवाल- राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में एक बड़ी प्रशासनिक चूक चर्चा का विषय बन गई है। जिले के अधिकारियों ने नगर निगम रायगढ़ के प्रथम नागरिक एवं महापौर जीवर्धन चौहान को निमंत्रण देना ही भूल गए। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा बांटे गए निमंत्रण कार्ड में उनका नाम जरुर दिया गया था नतीजतन महापौर न तो कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और न ही समापन सत्र में उनकी मौजूदगी रही… पूरी खबर पढ़े