7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंहगे शौख पूरा करने तोड़ते थे घरो के ताले, ज्यादा रकम पाने चोरी गहने फाइनेंस कम्पी में जमा कर लेते थे गोल्ड लोन

- चोरी के गहने बेचने पर मिलते थी कम राशी वही फंसने का भी डर, गोल्ड लोन रकम ज्यादा फंसने का चांस भी कम - 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को मिला चोरो का सुराग, खरीदार व आरोपी गिरफ्तार  

3 min read
Google source verification
Used to break the locks of houses to get expensive hobby, used to depo

मंहगे शौख पूा करने तोड़ते थे घरो के ताले, ज्यादा रकम पाने चोरी गहने फाइनेंस कम्पी में जमा कर लेते थे गोल्ड लोन

बिलासपुर. शातिर चोरो ने चोरी के गहनों की ज्यादा ज्यादा से कीमत मिल सके इसके लिए सोनर दुकान को न बेच कर गोल्ड लोन फाइनेंस कम्पनी में गिरवी रखवा दिया करते थे। सरकंडा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरो को गिरफ्तार किया तो 4 चोरी का खुलासा हो गया वही चोरी गए गहने आईआईएफएल गोल्ड लोन कम्पनी से बरामद कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। चोरो व मैनेजर को न्यायालय पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सरकंड़ा थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा ने स्टेट बैंक मैनेजर के सून मकान सहित पूर्व में हुई 3 अन्य चोरी को अंजाम देने वाले दो चोर व गोल्ड़ लोन कम्पनी के मैनेजर को गिरफ्तार करने का खुलासा किया। जनवरी माह में एसबीआई बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर सहित व्यापारी व सेल्स मैन के ससुराल से चोरो ने लाखो के गहने, नगद व इलेक्ट्रानिक सामान चोरी किए थे। चोरी के मामले में जांच कर रही सरकंड़ा पुलिस के साथ ही एसीसीयू की टीम ने चोरो का पता लगाने टेकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान कर संदेह के आधार पर दो संदेहियों अनिल उर्फ अन्ना पिता भागीरथी निषाद (32) निवासी अटल आवास मकान नम्बर 10 लिंगियाडीह सरकंड़ा व भागीरथी पिता रेवा राम साहू (30) निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह सरकंड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो संदेही पुलिस व एसीसीयू टीम को लगातार गुमराह करते रहे। सकती बरतने पर आरोपी टूट गए। संदेहियो ने 4 सूने मकान से चोरी करने की घटना को स्वीकर कर लिया। चोरी के गहनों का ज्यादा मूल्य मिल सके लिए आईआईएफएल गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रख दिया करते थे। पुलिस ने चोर अनिल उर्फ अन्ना भागीरथी साहू की निशानदेही पर आईआईएफएल गोल्ड लोन कम्पनी के मैनेजर सैय्यद ईमरान हुसैन पिता सैय्यद अफजल हुसेैन (36) निवासी ग्रीन पार्क काॅलोनी सिविल लाइन को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर के पास चोरी के गहने लगभग 44 ग्राम जिसे चोरो ने गिरवी रखा था जब्त किया है। सरकंड़ा पुलिस ने चोरो व मैनेजर से सोने व चांदी के गहने, साउंड सिस्टम, स्मार्ट फोन, हाथ घडी व नगद 16 हजार रूपए कुल कीमती लगभग 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियोें को को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोल्ड लोन कम्पनी देती है 60 प्रतिशत रुपए

चोरो ने बताया कि चोरी के गहने सोनार दुकान में बेचने पर काफी काम रुपए मिला करते थे। लाखो के गहनो को सोनार जिस रेट में खरीदना चाहता उससे 1-2 हजार ज्यादा में देने का सौदा करता था। सोनार के तय रेट पर गहने न बेचने पर गिरफ्तारी की संभावना भी अधिक होती थी। चोरो ने इसका तोड़ निकाला व आईआईएफएल गोल्ड लोन कम्पनी के मैनेजर से सांठगांठ सोना गिरवी रख दिया करते थे। बिना किसी सवाल जवाब के सोने के मार्केट मूल्य का 60 प्रतिशत राशी मिल जाया करते थे।

बिना दस्तावेज 20 ग्राम तक रखने का नियम

गोल्ड लोन कम्पनियों को शासन की ओर से 20 ग्राम सोना बिना दस्तावेज के गिरवी रखने का आदेश है। आईआईएफएल गोल्ड लोन कम्पनी मैनेजर सैय्यद ईमरान हुसैन ने आरोपियों अनिल उर्फ अन्ना भागीरथी साहू से नियम से ज्यादा 44 ग्राम सोना गिरवी रखा था।

केस नं. 1 -- एसबीआई बैंक बेलगहना में सीनियर असिस्टेंट सुनिल कुमार गुप्ता निवासी लक्ष्मी ग्रीन सिटी बिजौर के सूने मकाने से सोने चांदी के गहने व अन्य सामन सहित 1 लाख 27 हजार रूपए की चोरी को अंजाम दिया था।

केस नं. 2 -- बैंक ऑफ इंडिया गुरू घासीदास यूनिवरसिटी ब्रांच के हेड कैशियर अनिल कुमार राठौर निवासी देवनंदन नगर सूने मकान का तला तोड़कर सोने चांदी के गहने कीमती लगभग 12 हजार की को अंजाम दिया था।

केस नं. 3 -- व्यापारी विवेक मिश्रा निवासी राजकिशोर नगर सरकंड़ा शादी में गए थे, इस दौरान सुने मकान का ताला तोडकर अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने लगभग 25 हजार की चोरी की थी।

केस नं. 4 -- बिलासपुर मेडिकल काम्पलेक्स के सेल्समेन गजेन्द्र कुमार श्रीवास की सास के सूने मकान से चोरो ने सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे।

वर्जन..

चोरी के मामलो की जांच के दौरान सरकंड़ा व एसीसीयू की संयुक्त टीम को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरो तक पहुंची। चोरो की निशानदेही पर गोल्ड लोन कम्पनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर चोरी हुए गहने व अन्य सामान बरामद किया गया है।

फैजूुल शाह होदा, सरकंड़ा थाना प्रभारी