
homeopathy medicines : Biochemic homeopathy formula for bones and stomach
Biochemic homeopathy formula for bones and stomach : होम्योपैथी में बायोकैमिक फॉर्मूले से बनी दवाएं शरीर में मूल तत्वों की कमी को पूरा करती हैं। ये दवाएं शरीर के मेटाबॉलिज्म (शरीर की ऑक्सीजन व कैलोरी को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया) को प्रभावित करके पहले से उपस्थित तत्वों को सही तरीके से उपयोग में लेती हैं। जानते हैं कि किन बीमारियों में इस फॉर्मूले से बनी दवाएं प्रयोग में ली जाती हैं :
यह भी पढ़े-सीबीसी जांच : एक खून की जांच बताती है कई बीमारियों के बारे में
For Bones: हड्डियों के लिए : दांत निकलते समय बच्चों में चिड़चिड़ापन, कैल्शियम की कमी और फ्रेक्चर में हड्डियों को जोडऩे के लिए बायोकैमिकल फॉर्मूले से बनी कैलकेरिया फोस दी जाती है। इसमें कैल्शियम फॉस्फेट (calcium phosphate) होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ऐसे लें : 3x व 6x की पोटेंसी में यह दवा दिन में 3 बार बच्चों और बड़ों को दी जाती है।
यह भी पढ़े-खुद को दोबारा जवान बनाने के लिए ये शख्स फॉलो करता है ये डाइट प्लान, सुबह 11 बजे खाता है खाना
Fever बुखार : स्वभाव में चिड़चिड़ापन, सूजन, लंबे समय से चलने वाला बुखार और बच्चों में मिट्टी खाने की आदत को दूर करने के लिए इस फॉर्मूले से बनी फैरम फोस उपयोगी है।
ऐसे लें : 3x, 6x व 12x की पोटेंसी वाली 4 गोली बड़ों को और 2 गोली बच्चों को दिन में 3 बार दी जाती है। तुरंत बुखार दूर करने के लिए गोली गुनगुने पानी में घोलकर लेते हैं। ज्यादा चिड़चिड़ेपन में बच्चों को 5 -5 मिनट में 5 -6 डोज दी जाती है।
For Stomach and Liver पेट व लिवर के लिए : एसिडिटी से पेट में दर्द, जलन, डकार, पीलिया, दूध पीने के बाद छोटे बच्चों का उल्टी करना और लिवर संबंधी परेशानियों में इस फॉर्मूले से बनी नैट्रोम फोस उपयोगी है।
ऐसे लें : 3x, 6x व 12x की पोटेंसी वाली ४ गोली बड़ों को और 2 गोली बच्चों को दिन में ३ बार दी जाती है। पेट में
ज्यादा एसिडिटी बनने पर 2 गोली 5 -5 मिनट के अंतराल में 3 -4 बार लें।
यह भी पढ़े-कहीं गोरे होने की चाह में त्वचा को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे हैं आप, जानें ये खास बातें
Blood circulation रक्त संचार: नसों का फूलना और नीला पडऩा, बच्चों में देरी से दांत निकलना, महिलाओं में डिलीवरी के बाद ज्यादा रक्तस्राव होना और शरीर में किसी भी तरह की गांठ को खत्म करने के लिए इस फॉर्मूले से बनी कैलकेरिया फ्लोर उपयोगी है।
कैसे लें : 3x, 6x व 12x की पोटेंसी ४ गोली बड़ों को और २ गोली दिन में 3 बार दी जाती है। सरल प्रसव के लिए भी सातवें महीने से यह दवा शुरू की जाती है।
- डॉ. नमीता राजवंशी, होम्योपैथी चिकित्सक
Updated on:
27 Nov 2023 12:09 pm
Published on:
10 Jul 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
