7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stay Healthy – बढ़ती उम्र में ‘फील गुड’ कराती है जादू की झप्पी

जादू की झप्पी लेना या देना यानी गले मिलना बढ़ती उम्र के लोगों के लिए फिट रहने का सबसे अच्छा उपचार है
less than 1 minute read
Google source verification
warm hug

Stay Healthy - बढ़ती उम्र में 'फील गुड' कराती है जादू की झप्पी

दुनिया के कई शोधों में यह साफ हो गया है कि गले मिलने से न केवल फील गुड वाले हार्मोंस शरीर में स्रावित होते हैं, बल्कि मन भी शांत होता है। जादू की झप्पी लेना या देना यानी गले मिलना बढ़ती उम्र के लोगों के लिए फिट रहने का सबसे अच्छा उपचार है।

कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा किए गए शोध के अनुसार बढ़ती उम्र के कारण शरीर में ऐसे रसायनों की कमी हो जाती है जो हड्डियों और जोड़ों में दर्द से राहत दिलाते हैं।

गले मिलने से मानव शरीर को पर्याप्त मात्रा में हार्मोंस मिल जाते हैं जिससे हड्डियों का दर्द कम हो जाता है और हम खुद को पहले की तुलना में जवां महसूस करने लगते हैं। जब आप किसी को गले लगाते हैं तो उसे सीधे-सीधे यह महसूस कराते हैं कि आप उसकी केयर करते हैं। इससे दोनों को ही 'फील गुड' महसूस होता है। यही नहीं, हग थैरेपी से जुड़े लोगों का मानना है कि जब इंसान परेशानी या निराशा से घिरा होता है तब उस पर बातों का असर नहीं होता। वहीं, गर्मजोशी के साथ गले लगाने से उसका मन हल्का हो जाता है।