12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: कैल्शियम की कमी को दूर करने के साथ ही दांतों के लिए फायदेमंद है केला, जानें सही तरीका

Health Tips: केला एक ऎसा फल है, जो हर मौसम में आता है। केले केवल खाने में ही टेस्टी नहीं होता, बल्कि इसके कई सारे फायदे भी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 17, 2021

health tips

Health Tips: केला एक ऎसा फल है, जो हर मौसम में आता है। केले केवल खाने में ही टेस्टी नहीं होता, बल्कि इसके कई सारे फायदे भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार पके केले में कैल्शियम के अलावा एक अन्य गुणकारी तत्व फॉस्फोरस भी होता है। आइए जानते हैं केेले के फायदों के बारे में...

1. गर्भावस्था, प्रौढ़ावस्था में केला कैल्शियम की कमी को दूर करता है। यह मस्तिष्क की क्षमता को विकसित करता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाले शिशु के लिए भी लाभकारी है।

2. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्व, विटामिन ए, सी, डी व आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम आदि खनिज होने के कारण यह पौष्टिक व संतुलित आहार है।
3. इससे रक्त में वृद्धि होती है। पका केला खाने से पाचनक्रिया मजबूत होती है।
4. चमकते दांतों के लिए दो हफ्ते तक केले के छिलके के अंदरूनी भाग से दांत साफ करें।

Read More: दमा और गठिया सहित अनेक बीमारियों में फायदेमंद है अदरक, ऐसे करें सेवन

5. पढ़ने वाले छात्रों के लिए केला बहुत शक्तिवर्धक है। केले में प्रोटीन की मात्रा कम होती है। इसलिए केला खाने के बाद दूध अवश्य पीना चाहिए।
6. केला संपूर्ण आहार है। खाने के वक्त यदि दो केले खा लिए जाएं तो उस वक्त के खाने की पूर्ति हो जाती है।
7. डिप्रेशन, ह्वदयघात व कैंसर जैसी बीमारियों में केला खाना लाभकारी है।

Read More: शहद के दूध में मिलाकर पीने के हैं अनेक फायदे, जानें पूरी विधि